शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुख्य चुनाव आयुक्त ने शायराना अंदाज में क्यों कहा शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं

None 2024-06-03 22:10:01
मुख्य चुनाव आयुक्त ने शायराना अंदाज में क्यों कहा शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद और मतगणना से एक दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विपक्षी दलों द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद और आधारहीन बताया 

नई दिल्ली,(Shah Times)। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद और आधारहीन बताया तथा इसे केवल शक एवं संदेह करार देते हुए शायराना अंदाज में कहा कि शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है।

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद और मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में  कुमार ने विपक्षी दलों के सभी आरोपों से जुड़े सवालों का शायराना अंदाज में विस्तार से जवाब दिया।उन्होंने कहा , “ आजकल इल्जामातों का दौर बुलंद है , तल्खियों का बाजार गर्म है , पंच को पहले ही घेर लो यानी पेशबंदी । मंजूर है इल्जाम लगाओ हम पर , शर्त इतनी कि साथ में सबूत भी हो। गोया कोई तो बात है कि हर बार मुद्दई वही , कचहरी वही गवाह कोई नहीं। शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं। ”उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस तरह से घेराबंदी कर रहा है उसका मतलब है , “ अंपायर को ही पकड़ लो जिससे कि वो बोल ही नहीं पाये। ”

https://www.youtube.com/live/eiB8IQt93K4?si=F_xg8ZwE3tPlu9AX

 फार्म 17 सी को बदलने के आरोपों पर विपक्ष से सबूत मांगते हुए उन्होंने कहा , “ कैसे हमने 17 सी बदल दिया , डाटा बदल दिया, कहीं किसी एक जगह का नाम तो बताओ भाई।” उन्होंने कहा , “ एक और अजीब बात है जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं , जो काउंटर पर बैठे हुए हैं जो फार्म 17 सी ले रहे हैं , वहां से कोई शिकायत नहीं है । पता नहीं यह शिकायत कहां से है। कुछ कहने को आ रहा है लेकिन मैं बोल नहीं रहा हूं।”उल्लेखनीय है कि कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग पर कई सवाल खडे किये हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर