गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव गृह से क्यों की मुलाकात?

None 2024-08-29 21:58:36
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव गृह से क्यों की मुलाकात?

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मृतक अर्जुन पासी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिले थे तथा उन्हें सांत्वना दी थी।


लखनऊ, (Shah Times)। विदित हो कि जनपद रायबरेली के अंतर्गत ग्राम पिछवरीया, थाना नसीराबाद के निवासी अर्जुन पासी जी की दिनांक 11 अगस्त 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मृतक अर्जुन पासी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिले थे तथा उन्हें सांत्वना दी थी। जिस दौरान मृतक अर्जुन पासी के परिजनों तथा ग्रामवासियों ने बताया कि घटना में सात नामजद अभियुक्तों में से 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है, परन्तु घटना के मुख्य अभियुक्त विशाल सिंह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के उपरान्त नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने जनपद रायबेरली के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के सबंध में बातचीत की और उन्हें मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया। परन्तु घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी घटना के मुख्य अभियुक्त विशाल सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीडित परिवार एवं स्थानीय दलित समाज डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं, साथ ही एक अत्यंत गरीब, शोषित, दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा है।

पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने हेतु नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मुख्य अभियुक्त विशाल सिंह को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की है। राहुल गांधी के पत्र को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल आज लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह से मिला और उन्हें राहुल गांधी का पत्र सौंपा तथा उक्त संदर्भ में कृत कार्रवाई से श्री राहुल गांधी को अवगत कराने का निवेदन भी किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में प्रमुख रूप से राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, सांसद के एल शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ तथा पूर्व सांसद पी एल पुनिया शामिल रहे।


पत्र सौंपने के उपरान्त मीडिया को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस जननायक श्री राहुल गांधी के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के किये गये वादे के प्रति संकल्पित है। मोना ने कहा कि जब तक पीडित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर