शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सरकार ने क्यों रोक दिया इन 77 हिंदू को चारधाम यात्रा से? जाने इसके पीछे का बड़ा कारण

None 2025-04-28 15:20:00
सरकार ने क्यों रोक दिया इन 77 हिंदू को चारधाम यात्रा से? जाने इसके पीछे का बड़ा कारण

चारधाम यात्रा 2025 के लिए केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से 77 पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं पर रोक लगा दी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह फैसला लिया गया। जानिए यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी

देहरादून/बद्रीनाथ (शाह टाइम्स) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के चलते चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु अब इस वर्ष यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

चारधाम यात्रा को लेकर देशभर और विदेशों में जबरदस्त उत्साह है। इस बार अब तक 21 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं, जिसमें 24,729 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। विशेष बात यह थी कि पाकिस्तान से भी 77 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था, लेकिन हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र इन पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की यात्रा पर रोक लगा दी है।

https://shahtimesnews.com/india-banned-pakistani-youtube-channels-after-pahalgam-terror-attack/

केंद्र सरकार का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों और धामों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है। हमले के बाद बढ़ी संवेदनशीलता के चलते पाकिस्तानी नागरिकों को यात्रा की अनुमति देना जोखिम भरा माना गया। प्रशासन ने इन 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। उत्तराखंड प्रशासन यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी 2 मई से शुरू होगी, जब बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

राज्य सरकार ने अन्य विदेशी श्रद्धालुओं और समस्त यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और निगरानी भी बढ़ाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर