गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

गर्मियों के मौसम में लोग क्यों पीना पसंद करते हैं आम पन्ना, आईए जानते हैं?

None • 2025-05-28 18:49:15
गर्मियों के मौसम में लोग क्यों पीना पसंद करते हैं आम पन्ना, आईए जानते हैं?
गर्मियों के मौसम में लोग क्यों पीना पसंद करते हैं आम पन्ना, आईए जानते हैं? गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल आम होता है! क्योंकि आम को लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं, और वैसे भी आम से एक नहीं दो नहीं बल्कि कई सारी चीज बनाई जाती है!जैसे आम का अचार, मैंगो शेक, आम की चटनी, आम पन्ना आदि! लोग गर्मी में सबसे ज्यादा आम पन्ना बनना पसंद करते हैं! क्योंकि यह गर्मी से राहत देने में तो मददगार होता ही है साथ ही साथ इसका टेस्ट भी बेहद स्वादिष्ट होता हैं और यह जल्दी भी बनकर तैयार हो जाता है! तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आम पन्ना कैसे बनाया जाता है और इसमें क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता होती है! गर्मियों में ठंडा और ताजगी देने वाला कोई पेय अगर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो वह है आम पन्ना! आम पन्ना गर्मियों में एक बेहतरीन ड्रिंक है! यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है! आम पन्ना डिहाइड्रेशन से बचाता है, शरीर को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है! अगर आप इसे झटपट बनाना चाहते हैं, तो आपको बता दें सिर्फ 5 मिनट में इसे बनाकर आप गर्मी से राहत पा सकते हैं और ताजगी से भरपूर महसूस कर सकते हैं! तो अगली बार जब गर्मी सताए, तो झटपट आम पन्ना तैयार करें और खुद को तरोताजा रखें! आम पन्ना बनाने की सामग्री 2 कच्चे आम 2 कप पानी आधा चम्मच काला नमक आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर 2 चम्मच चीनी या गुड़! 5-6 पुदीना पत्तियां बर्फ के टुकड़े! कैसे बनाया जाता है आम पन्ना आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालकर 2-3 सीटी लगाकर उबाल लें! आप चाहें तो इन्हें खुली आंच पर भी उबाल सकते हैं! अब उबले हुए आमों को ठंडा होने दें और फिर उनका गूदा निकालकर मिक्सर में डालें! फिर इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी या गुड़ और पुदीना पत्तियां डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें! इस मिश्रण को एक गिलास में निकालें और उसमें ठंडा पानी मिलाएं! ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और ताजगी से भरपूर आम पन्ना का आनंद लें! आम पन्ना पीने के फायदे? आम पन्ना पीने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं और यह गर्मियों में हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है! यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी से राहत देता है! पाचन को सुधारता है और एसिडिटी कम करता हैं! इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों से बचाव करता है! एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है और कमजोरी दूर करता है!
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर