शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

गर्मियों में लोग क्यों खाना पसंद करते हैं जौ के आटे की रोटी, आईए जानते हैं?

None • 2025-08-05 19:05:38
गर्मियों में लोग क्यों खाना पसंद करते हैं जौ के आटे की रोटी, आईए जानते हैं?
गर्मियों में लोग क्यों खाना पसंद करते हैं जौ के आटे की रोटी, आईए जानते हैं? गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं।उन्ही में से रोटी भी एक है।गर्मियों से बचाव के लिए कुछ लोग अपनी डाइट में गेहूं के आटे की जगह जो के आटे की रोटी का सेवन करते हैं। दरअसल गर्मी में जो के आटे की रोटी का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यह आटा पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसलिए लोग गर्मी में ज्यादातर इस आटे की रोटी का सेवन करना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मी में जौ के आटे का इस्तेमाल करना हमारे सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है, आईए जानते हैं। गर्मियों में शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए लोग तरह-तरह के आटे को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं? एक आटा ऐसा है जिसको अपनी मील में शामिल करने से आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जौ के आटे से बनी रोटी की। यह प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में? जौ के आटे की रोटी खाने के फायदे? पाचन बेहतर होना जौ में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।ऐसे में इस आटे से बनी रोटियों का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखकर पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज से राहत पाई जा सकती है। पेट को ठंडा रखना जौ की तासीर ठंडी होती है इसलिए लोग गर्मी में जौ के आटे की रोटी को खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह हमारे पेट को ठंडा रखने में सहायक होता है और गर्मियों में ठंडी चीजों का सेवन करना हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वजन कम करने में सहायक जौ में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, इसका सेवन पेट को लंबे समय तक भरा रखकर ओवरईटिंग से बचाता है और वजन घटाने में मदद करता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना जौ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ऐसे में इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसके आटे से बनी रोटियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इम्यूनिटी मजबूत होना जौ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर