गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अंगड़ाई लेने पर क्यों होता है बेहतर फील, आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण?

None 2025-01-29 15:36:15
अंगड़ाई लेने पर क्यों होता है बेहतर फील, आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण?

(Shah Time):अक्सर नींद न पूरी होने पर और आलस आने परहम अंगड़ाई लेते हैं। जिसको लेने पर हम बेहतर महसूस करते है। चाहे आप सुबह बिस्तर से उठ रहे हों लंबे समय तक एक जगह बैठे हों या फिर बस ऊब रहे हों अंगड़ाई लेने की इच्छा अचानक ही मन में जाग जाती है। जिसके बाद अच्छा अनुभव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है और यह शरीर के लिए फायदेमंद है या नहीं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अंगड़ाई लेने पर क्या फायदे होते हैं?

हम सभी जानते हैं कि शरीर को काम करने के बाद आराम की जरूरत होती है और नींद ही सबसे अच्छा सुकून है। नींद से जागने के बाद अक्सर हम अंगड़ाई लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आखिर सोकर उठने पर अंगड़ाई लेने की वजह क्या है? आइए जानते हैं कि नींद के बाद अंगड़ाई लेना क्यों जरूरी है।

क्या है अंगड़ाई लेने के पीछे का कारण?

यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है, लेकिन इसके पीछे का विज्ञान काफी दिलचस्प है। अंगड़ाई लेने से हमारा शरीर स्ट्रेस फ्री होता है और मांसपेशियां खिंचती हैं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं।
अंगड़ाई लेना सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई जानवर भी ऐसा करते हैं। यह एक नेचुरल प्रोसेस है जो हमारे शरीर को एक्टिव रहने में मदद करता है।

क्यों आती है अंगड़ाई?

ऑक्सीजन की कमी होना

जब हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, तो मस्तिष्क को इसका संकेत मिलता है और वह अंगड़ाई लेने के लिए प्रेरित करता है। अंगड़ाई लेने से सांस लेने की गति बढ़ जाती है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है।

थकान और नींद आना

जब हम थके हुए होते हैं या नींद आती है, तो अंगड़ाई आना आम बात है। यह शरीर का एक तरीका है जिसके जरिए वह खुद को उठाए रखने की कोशिश करता है।

तनाव होने पर

स्ट्रेस भी अंगड़ाई आने का एक कारण हो सकता है। तनाव के कारण शरीर में कई तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं जो अंगड़ाई लेने के प्रोसेस को ट्रिगर कर सकते हैं।

अंगड़ाई लेने के फायदे?

अंगड़ाई लेना सिर्फ एक उबाऊ आदत नहीं है, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।

ब्लड फ्लो में सुधार

अंगड़ाई लेने के दौरान शरीर की मांसपेशियां खिंचती हैं जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यह दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

स्ट्रेस में कमी आना

अंगड़ाई लेने से स्ट्रेस कम होता है और मूड बेहतर होता है। यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करता है।

सजगता बढ़ाना

अंगड़ाई लेने से ब्रेन को एक्टिव होने में मदद मिलती है और सजगता बढ़ती है। यह थकान और नींद को दूर करने में मदद करता है।

मांसपेशियों में लचीलापन

अंगड़ाई लेने से मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ता है और जोड़ों का दर्द कम होता है।

ऑक्सीजन का स्तर बढ़ना

अंगड़ाई लेने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है जो सभी अंगों के लिए जरूरी है।

स्ट्रोक का खतरा घटना

नींद के बाद उठते ही तेजी से काम शुरू करने की कोशिश या बिना एक्टिव हुए दूसरे काम करने की कोशिश ही स्ट्रोक की संभावाएं बढ़ती हैं। उठने का सही तरीका यही है कि पहले कुछ देर अपनी जगह पर बैठें फिर पलंग से उतरें। बैठे बैठे स्ट्रेचिंग या अंगड़ाई लेने पर ब्लड फ्लो जल्दी नॉर्मल होगा। ब्लड का फ्लो एकदम शरीर के अलग अलग हिस्सों में नहीं जाएगा बल्कि सामान्य तरीके से होगा। इससे स्ट्रोक का खतरा भी घटेगा।

अंगड़ाई लेने के बाद क्या होता है तक की का एहसास

क्या आपने कभी सोचा है कि अंगड़ाई लेने के बाद आप कितने तरोताजा महसूस करते हैं? इसका कारण यह है कि सोते समय हमारी मांसपेशियां एक ही स्थिति में रहने के कारण थक जाती हैं और जकड़न महसूस होती है। अंगड़ाई लेने से ये जकड़न दूर होती है और शरीर के सभी हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे न केवल हम फ्रेश फील करते हैं, बल्कि हमारी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसके अलावा हार्ट हेल्थ के लिए भी स्ट्रेचिंग बहुत फायदेमंद है। इसलिए अंगड़ाई लेना हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर