शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हर साल 4 अप्रैल के दिन क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस?

None 2025-04-04 14:44:12
हर साल 4 अप्रैल के दिन क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस?
हर साल 4 अप्रैल के दिन क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस? गाजर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। कुछ लोगो को तो गाजर बहुत पसंद होती है, और कुछ लोग कच्ची गाजर खाना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते है हर वर्ष 4 अप्रैल को  अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस या द कैरट डे मनाया जाता है। आइए जानते है आखिर क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस। प्रतिदिन गाजर खाने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है की गाजर सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत से फायदें मिलते है।खानपान को संतुलित रखने के लिए प्रोटीन, विटामिन और खनिज से भरपूर फूड्स को थाली में शामिल किया जाता है। विटामिन के अच्छे स्त्रोतों की बात की जाए तो गाजर का जिक्र जरूर आता है। आपको बता दे कि गाजर एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है और इससे शरीर को बहुत से फायदे भी मिलते हैं। इसी गाजर की जरूरत को उजागर करने के लिए लोगों को गाजर खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 4 अप्रैल के दिन अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस या द कैरट डे मनाया जाता है। इस दिन कई देशों में कैरट पार्टी तक की जाती है। ऐसे में जानिए इंटरनेशनल कैरट डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई और नियमित तौर पर गाजर खाने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं।

क्या है अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस का इतिहास

साल 2003 से अंतरराष्ट्रीय गाजर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इस दिन को इस मकसद से मनाया जाना शुरू किया गया कि गाजर के प्रति लोगों को जागरुक किया जा सके और बताया जा सके कि गाजर खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। हालांकि, 2003 के बाद सीधा साल 2012 में इंटरनैशनल कैरट डे को पॉपुलैरिटी मिली जब फ्रैंस, इटली, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और जापान में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाने लगा। गाजर खाने के फायदें गाजर खाने के फायदे  गाजर न्यूट्रिशन का पावरहाउस होता है। इसमें विटामिन ई, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं। यहां जानिए अगर नियमित तौर पर गाजर खाया जाए तो इससे शरीर पर क्या क्या असर पड़ता है। आंखों की सेहत गाजर विटामिन ए से भरपूर होता है. इसमें बीटा कैरोटिन, लुटेन और जेक्सांथिन भी पाया जाता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं। रोजाना गाजर खाया जाए तो नाइट ब्लाइंडनेस की दिक्कत नहीं होती है। डाइजेस्टिव हेल्थ रहती है अच्छी गाजर के फायदे पेट को भी मिलते हैं। गाजर में हाई फाइबर होता है जो बाउल मूवमेंट्स को बेहतर करता है और कब्ज की दिक्कत दूर रखता है। इम्यूनिटी बढ़ती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए गाजर खाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी भी होता है जो इम्यूनिटी को अच्छा रखता है। स्किन की हेल्थ अच्छी रहती है स्किन की हेल्थ बेहतर बनाने में भी गाजर का असर दिखता है। गाजर स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और कोलाजन के प्रोडक्शन में मददगार है। वेट मैनेजमेंट हाई फाइबर फूड होने के चलते गाजर खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। ऐसे में गाजर से वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। ओरल हेल्थ के लिए अच्छा गाजर ओरल हेल्थ सुधारने का भी काम करता है। इसे खाने पर सलाइवा बढ़ता है जो बैक्टीरिया को हटाने में असरदार होता है। इससे दांतों से जुड़ी दिक्कतें भी कम होती हैं। दिल की सेहत में फायदेमंद गाजर के फायदे दिल को भी मिलते हैं। गाजर में पौटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट करने में असरदार होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को अच्छा रखते हैं। शरीर होता है डिटॉक्स शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकालने के लिए गाजर खाया जा सकता है। गाजर खाने पर शरीर डिटॉक्स हो जाता है। दिमाग को मिलता है फायदा ब्रेन फंक्शन बेहतर हो इसके लिए गाजर खा सकते हैं। गाजर विटामिन के का भी अच्छा स्त्रोत है जिससे ब्रेन हेल्थ अच्छी रहती है। कम होता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन से भरपूर गाजर शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे कई बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।  
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर