शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आखिर 22 जुलाई को क्यों मनाया जाता हैं मस्तिष्क दिवस

None 2024-07-22 22:38:02
आखिर 22 जुलाई को क्यों मनाया जाता हैं मस्तिष्क दिवस
दुनियाभर में 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है जो हमारे सबसे खास अंग मस्तिष्क की सेहत के प्रति जागरूकता व्यक्त करने के लिए मदद करता है।

शरीर के नाजुक अंगों में से एक दिमाग होता है। इसके प्रति थोड़ी सी लापरवाही कई गंभीर बीमारियों कारण बन सकती है और हमारे सोचने समझने की क्षमता भी खत्म हो सकती है। इसके लिए विश्व मस्तिष्क दिवस के मौके पर आप इन दिमाग को मजबूत करने वाले टिप्स के बारे में जान सकते है जो इस प्रकार है।

हर साल की तरह दुनियाभर में 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है जो हमारे सबसे खास अंग मस्तिष्क की सेहत के प्रति जागरूकता व्यक्त करने के लिए मदद करता है। बदलती लाइफस्टाइल औऱ खानपान का असर शरीर के सभी अंगों पर पड़ा है इसमें दिमाग भी आता है जिससे जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हैमरेज, मिर्गी आती है जिनके बारे में कम जानकारी होने की वजह से कई मामलों में मरीज की मौत हो जाती है। इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 2014 में इस दिन की शुरूआत की गई थी।

आपको बता दें कि इस दिन को मनाने की शुरूआत वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी के द्वारा की गई थी। कहते हैं हमारा मस्तिष्क ही पूरे शरीर की सेहत को सुनिश्चित करता है। अगर मस्तिष्क स्वस्थ नहीं होगा तो पूरे शरीर की सेहत पर इसका असर पड़ेगा। ऐसे में मस्तिष्क के रोगों से बचने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को मस्तिष्क दिवस के रूप में मनाने को लगे है।

जानकारी के अनुसार वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी की स्थापना बेल्जियम में 22 जुलाई के दिन 1957 में हुई थी। इसके बाद 22 सितंबर, 2013 में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा गया था और अगले साल 22 जुलाई, 2014 से इस दिन को पहली बार मनाया गया था। इस साल विश्व मस्तिष्क दिवस की थीम 'ब्रेन हेल्थ एंड प्रिवेंशन' यानी दिमाग की सेहत और रोकथाम है। जानिए दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए और मजबूत बनाने के लिए कौनसी छोटी-मोटी आदतें कारगर साबित होती हैं।

दिमाग को मजबूत बनाने के लिए क्या करें

•फिजिकल एक्टिविटी भी दिमाग को मजबूत बनाने में असरदार साबित होती है। रोजाना 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी हार्ट रेट को स्टिम्यूलेट करती है जिसके फायदे ब्रेन सेल्स को भी मिलते हैं।

•रोजना पूरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। नींद की कमी दिमाग को कमजोर बनाने वाली साबित होती है। ऐसे में 7 से 9 घंटों की नींद लेना जरूरी होता है। पूरी नींद लेने पर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, सेहत अच्छी रहती है और याद्दाश्त बढ़ने में भी मदद मिलती है।

•खानपान का हेल्दी होना भी बेहद जरूरी होता है। खानपान में उन चीजों को शामिल करें जो दिल और दिमाग दोनों के लिए अच्छी हों। इससे दिमाग को मजबूती मिलती है और ब्रेन पावर बढ़ती है। कोशिश करें कि आपके खानपान में सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, एवोकाडो, फैटी फिश और ऑलिव ऑयल जैसे फूड्स शामिल हों।

•दिमागी शक्ति और याद्दाश्त को बढ़ाने के लिए ब्रेन गेम्स खेले जा सकते हैं। ब्रेन गेम्स जैसे शतरंज, सुडोकू या पजल्स दिमाग के लिए अच्छे साबित होते हैं और दिमागी सेहत को दुरुस्त रखते हैं।

बता दे कि शरीर में दिमाग नाजुक अंगों में से एक होता है जहां पर अगर आप अपने दिमाग को हेल्दी रखना चाहते है तो आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना जरूरी होता है। अगर आपका शरीर कई बीमारियों से पीड़ित रहता है तो इसका असर आपके दिमाग पर पड़ता है। इसके लिए आपको दिमाग की तंदरूस्ती के लिए अच्छा खानपान औऱ स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर