गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी नहीं शामिल क्यों ?

None 2023-12-28 08:44:30
गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी नहीं शामिल क्यों ?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल करने से केंद्र सरकार ने इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने 2023 में भी पंजाब के साथ  ऐसा ही किया था यह पंजाब के साथ नाइंसाफी है

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (bjp) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने 2024 के गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी को शामिल नहीं किये जाने पर बुधवार को नाराजगी व्यक्त की।

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़  ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day parade) में पंजाब की झांकी को गौरवपूर्ण स्थान मिलना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंजाबी अपनी समृद्ध संस्कृति (विरसा) और इतिहास, जो बलिदानों और गुरु साहिबान के सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश से परिपूर्ण है, को 26 जनवरी को राष्ट्र के सामने प्रदर्शित होते देखना चाहेगा।

https://twitter.com/sunilkjakhar/status/1740004958353887667?t=-tIh98SdC6_j6yAkWjJIBQ&s=19

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अफसोस जताया, ''हालांकि, गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न किया जाना निश्चित रूप से हम सभी के लिए निराशाजनक है।''

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शिकायत की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए इस मुद्दे को राज्य में भावनाएं भड़काने के बहाने के रूप में इस्तेमाल करने का कोई कारण नहीं है और आज जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री ने किया है, वह किसी भी पंजाबी के लिए अशोभनीय है।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1739985886862012758?t=hTIAUPmJPzDSCNw899R2ng&s=19

वहीं दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड में राज्य की झांकी को शामिल नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने केंद्र की BJP सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब की झांकी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया जा रहा। मान ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पंजाब के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली दोनों ही चयनित झांकी वाली सूची में नहीं हैं।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1739980239873417371?t=NvxvX2eM6lGbSWHQMaWOgw&s=19

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल अलग-अलग राज्य अपनी झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र ने राज्य को एक पत्र लिखकर झांकी के संबंध में हमारी इच्छा के बारे में जानकारी मांगी थी। चार अगस्त 2023 को हमने एक पत्र लिखा। इसमें जिक्र किया गया था कि सिर्फ जनवरी 2024 में ही नहीं बल्कि 2025 और 2026 में भी हमारी झांकी को शामिल किया जाए।

Punjab Bharatiya Janata Party ,BJP, , Sunil Jakhar , Republic Day Parade of 2024,Punjab Chief Minister, Bhagwant Mann , tableau of Punjab in the Republic Day Parade of 2024,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर