गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध क्यों ?

None • 2024-04-25 08:40:38
अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध क्यों ?

अमेरिकी संसद ने टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध विधेयक को मंजूरी दी है विधेयक जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के पास भेजा जायेगा

वाशिंगटन, (Shah Times )। अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने एक विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा आशंकाओं के कारण टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध लगाया जा सकता है।समाचार रिपोर्टों में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

यह विधेयक जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के पास भेजा जायेगा, जिन्होंने अपने डेस्क पर पहुंचते ही इस पर हस्ताक्षर करने का संकल्प ले रखा है।

इस विधेयक के तहत टिकटॉक के चीनी मालिक बाइटडांस को अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए नौ महीने का समय दिया गया है, अन्यथा ऐप को अमेरिका में ब्लॉक कर दिया जाएगा।

प्रतिनिधि सभा से मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक सीनेट में पहुंच गया है।

अमेरिका को चिंता है कि देश भर में 17 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता वाले टिकटॉक का इस्तेमाल अमेरिकी नागरिकों पर जासूसी करने या दुष्प्रचार करने के लिए किया जा सकता है।

गौरतलब है कि अमेरिका टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश नहीं है।

भारत ने 2020 में गलवान में चीनी सेना के साथ झड़प के बाद कई अन्य चीनी ऐप के साथ टिकटॉक पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

बीबीसी ने बुधवार को बताया था कि टिकटॉक ने अमेरिकी कदम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बाइटडांस ने पहले कहा था कि वह टिकटॉक को बेचने के लिए मजबूर करने के किसी भी प्रयास का विरोध करेगा।

विशेषज्ञों का हालांकि मानना है कि अमेरिका में ऐप को ब्लॉक होने में कई साल लग सकते हैं क्योंकि बाइटडांस की कानूनी कार्रवाई से इस प्रक्रिया में देरी होगी।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर