गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एल राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को अविश्वसनीय क्यों कहा ?

None 2024-05-09 14:56:49
एल राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को अविश्वसनीय क्यों कहा ?

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने जिस तरह की अविश्वसनीय बल्लेबाजी की

हैदराबाद (Shah Times)। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने जिस तरह की अविश्वसनीय बल्लेबाजी की उसे देकर ऐसा लगा रहा था कि इनके लिए 250 का स्कोर भी कम पड़ जाता।लखनऊ और हैदराबाद के बीच बुधवार को खेले गये मैच के बाद राहुल ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं।

हमने इस तरह की बल्लेबाजी टीवी में देखी थी, लेकिन आज जो हुआ वह अविश्वसनीय था। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि वह दोनों (हेड और अभिषेक) कितने बढ़िया ढंग से गेंद को हिट कर रहे थे। हर गेंद उनके बल्ले के बीचों बीच जाकर लग रही थी और मुझे लगता है कि बड़े शॉट्स लगाने की इस क्षमता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत छुपी हुई है।”राहुल ने कहा कि उनकी टीम ने बेहद कम स्कोर बनाया था। राहुल के अनुसार अगर उनकी टीम ने स्कोरबोर्ड पर 250 का आंकड़ा छू लिया होता तब भी संभव है कि हैदराबाद उस लक्ष्य को हासिल कर लेती।

हैदराबाद के बल्लेबाजोें के सामने लखनऊ का तेज गेंदबाजी आक्रमण विफल साबित हुआ, वहीं स्पिनर्स का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रह पाया।प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के दौरान हेड ने कहा, “स्पिन पर मैंने पिछले कुछ समय से काफी मेहनत की है। वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी-20 विश्वकप में भी स्पिन का काफी रोल रहने वाला है।”

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर