गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खतरे का संकेत देने के लिए लाल रंग का ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है।

None 2025-08-24 22:01:14
खतरे का संकेत देने के लिए लाल रंग का ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है।
खतरे का संकेत देने के लिए लाल रंग का ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी गौर किया है कि हर खतरे का निशान हमेशा लाल ही क्यों बना हुआ होता है। जैसे की इमरजेंसी, खतरे का निशान या फिर कोई भी चेतावनी का निशान बनाने के लिए हमेशा लाल रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है। हमेशा लाल रंग से ही खतरे को दर्शाया जाता है चाहे वह कोई भी खतरा क्यों ना हो। सड़क से लेकर बिजली विभाग तक के लोग खतरे के निशान के लिए लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक की अस्पतालों में भी खतरा या इमेरजैंसी होने पर लाल रंग के बल्ब का यूज किया जाता है। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं। शायद ही कुछ लोग होंगे जो खतरे के निशान में होने वाले लाल रंग के पीछे का कारण जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं कि आखिर खतरे या चेतावनी के लिए हमेशा लाल रंग का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। क्या आपने कभी गौर किया है कि खतरे, चेतावनी या किसी इमरजेंसी साइन के लिए हमेशा लाल रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है। चाहे ट्रैफिक सिग्नल हो, आग के उपकरण हों या फिर इमरजेंसी बटन ही क्यों न हो, लाल रंग हर जगह सावधानी का संकेत देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खतरे के बारे में बताने के लिए लाल रंग का ही क्यों चुना गया है? इसकी जगह नीले, पीले या हरे रंग को क्यों नहीं चुना गया? क्या इसके पीछे कोई सांइटिफिक वजह है? आइए इसके पीछे की वजह समझने की कोशिश करते हैं। दूर से नजर आ जाता है लाल रंग लाल रंग की वेव लेंथ सबसे लंबी होती है, जिसके कारण यह दूसरे रंगों की तुलना में दूर से ही आसानी से दिखाई देता है। यही वजह है कि प्राकृतिक घटनाओं जैसे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आकाश लाल दिखता है। इस गुण के कारण लाल रंग को चेतावनी देने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है, ताकि व्यक्ति दूर से ही सावधान हो जाए और खतरे के ज्यादा करीब न पहुंचे। साइकोलॉजिकल इफेक्ट साइकोलॉजी के अनुसार, लाल रंग दिमाग को तुरंत एक्टिव कर देता है। यह रंग अग्रेशन, जोश और खतरे की भावना पैदा करता है, जिससे लोग सतर्क हो जाते हैं। लाल रंग देखकर मनुष्य का दिमाग तुरंत रिएक्शन देता है, इसलिए इसे इमरजेंसी संकेतों के लिए चुना गया। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण विश्व स्तर पर लाल रंग को खतरे का मानक संकेत माना गया है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने लाल रंग को आपातकालीन और सुरक्षा चिन्हों के लिए चुना हुआ है। इससे दुनिया भर में एकरूपता बनी रहती है और लोग किसी भी देश में जाएं, उन्हें लाल रंग देखकर सतर्क होने का संकेत मिल जाता है। टेक्नोलॉजी और उपकरणों में लाल रंग का इस्तेमाल आधुनिक तकनीक में भी लाल रंग का इस्तेमाल खतरे को दर्शाने के लिए किया जाता है, जैसे ट्रैफिक लाइट लाल बत्ती का मतलब रुकना होता है। फायर अलार्म और इमरजेंसी बटन- लाल रंग के होते हैं ताकि आसानी से पहचाने जा सकें। मेडिकल चेतावनी खतरनाक दवाओं और केमिकल पर लाल लेबल लगाया जाता है। लाल रंग का खतरे के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करने के पीछे कई वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक कारण हैं। इसीलिए दुनिया भर में लाल रंग को खतरे और चेतावनी का प्रतीक माना जाता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर