गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आखिर क्यों करना चाहिए महिलाओं को कच्चे नारियल का सेवन, जानिए क्या है वजह?

None 2025-01-20 14:41:40
आखिर क्यों करना चाहिए महिलाओं को कच्चे नारियल का सेवन, जानिए क्या है वजह?

(Shah Times)कच्चा नारियल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल एक ऐसा सुपर फूड है जो हिंदू धर्म में पूजा पाठ से लेकर खाने तक में शामिल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, नारियल का सेवन करना महिलाओं के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। यदि आपका जवाब नहीं है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं महिलाओं को कच्चे नारियल का सेवन क्यों करना चाहिए?

नारियल को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। आयुर्वेद में नारियल को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। नारियल को कच्चा, सूखा, नारियल पानी, नारियल तेल और नारियल की गिरी से बनी रेसिपीज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कच्चे नारियल में कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। कच्चे नारियल का सेवन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कच्चा नारियल खाने के फायदे?

क्या है कच्चा नारियल खाने के फायदे?

स्किन के लिए लाभदायक

महिलाओं में स्किन संबंधी समस्याएं काफी देखी जाती हैं। कच्‍चे नारियल में मौजूद गुण स्किन को पोषण देते हैं, जो स्किन को हाइड्रेटेड कर कोमल बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

प्रेग्नेंसी में होता है फायदेमंद

प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को उल्टी की समस्या परेशान करती है। ऐसे में कच्चे नारियल के सेवन से मतली और उल्टी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपको मतली या उल्टी आ रही है, तो नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाने से उल्टी और मतली में राहत मिल सकती है।

कमजोरी न होना

महिलाओं में पुरुष की तुलना में ज्यादा कमजोरी देखी जाती है। क्योंकि दिन-भर काम के चलते वो अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं। जिसके चलते उन्हें कमजोरी होने लगती है। शरीर में कमजोरी यानि एनर्जी की कमी होने पर आप नारियल का सेवन कर सकते हैं। इससे एनर्जी को बढ़ाने और थकान को दूर करने में मदद मिल सकती है।

वेट लॉस करने में सहायक

वजन को कम करने में कच्चा नारियल मददगार है। इसमें मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स तेजी से शरीर में फैट को बर्न करने और भूख को दबाने में मदद कर सकते हैं। जिससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर