शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्यों करना चाहिए परहेज,आईए जानते हैं।

None 2025-09-19 19:04:29
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्यों करना चाहिए परहेज,आईए जानते हैं।
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्यों करना चाहिए परहेज,आईए जानते हैं। ज्यादातर घरों में आपने अक्सर देखा होगा कि यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाने की बात करते हैं तो हमारे बडे बुजुर्ग मना कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद स्नान क्यों नहीं करना चाहिए, आईए जानते हैं। आपको बता दें कि लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो एक ऐसी आदत के बारे में बताया जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं सोचते, दरअसल हम बात कर रहे हैं खाने के तुरंत बाद नहाने कि। जी हां कोच बताते हैं कि कैसे यह साधारण सी क्रिया आपके पाचन और आंत को प्रभावित कर सकती है। लाइफस्टाइल कोच के अनुसार, पाचन केवल आपके पेट द्वारा भोजन को पचाने से कहीं ज्यादा है। यह एक प्रक्रिया है जो शरीर में सही ब्लड फ्लो, नर्वस साइन और टेंपरेचर बैलेंस पर निर्भर करती है। खाने के तुरंत बाद गर्म या ठंडे पानी से नहाना इस नाज़ुक प्रणाली को प्रभावित कर सकता है और संभावित रूप से समस्याएं पैदा कर सकता है, खासकर अगर आपको पहले से ही पाचन से रिलेटेड दिक्कतें है। आपको बता दें कि हमें भोजन के बाद कम से कम डेढ़ से लेकर ढाई घंटे तक का अंतराल रखना चाहिए। भोजन जितना भारी होगा, आपको नहाने के बाद उतना ही लंबा अंतराल रखना चाहिए। क्योंकि खाने के तुरंत बाद गर्म या ठंडे पानी से नहाना इस नाजुक सिस्टम को प्रभावित कर सकता है और संभावित रूप से समस्याएं पैदा कर सकता है, खासकर अगर आपको पहले से ही डायजेशन रिलेटेड दिक्कतें है। खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्या होता है। यह बहुत आसान है। जैसे ही हम खाना खाना और पचाना शुरू करते हैं, पाचन एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है जिसमें ब्लड फ्लो का कॉर्डिनेशन शामिल होता है। ब्लड फ्लो बेहद जरूरी है। कोच बताते हैं कि भोजन के बाद, ब्लड फ्लो आपके पाचन अंगों की ओर भेजता है ताकि भोजन को तोड़ा जा सके, पोषक तत्वों को अवशोषित किया जा सके और एंजाइमी एक्टिविटीज को बढ़ावा दिया जा सके। यही वह समय होता है जब आपका पैरासिम्पेथेटिक (आराम और पाचन) तंत्र सक्रिय होता है। ब्लड फ्लो का फैलाव होना यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद जैसे ही आप नहाते हैं, मान लीजिए आप भोजन के बाद गर्म पानी से नहाते हैं, तो ब्लड फ्लो का फैलाव होने लगता है और ब्लड फ्लो पूरी तरह से नहीं, बल्कि आपकी त्वचा और शरीर के अन्य पेरिफेरल पार्ट्स की ओर चला जाता है। इसी के साथ यदि आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो लाइफस्टाइल कोच कहते हैं, इससे वाहिकासंकुचन होगा, जिसका मतलब है कि ब्लड फ्लो भी सीमित हो जाएगा। खाने के तुरंत बाद नहाना एक थर्मोरेगुलेटरी प्रतिक्रिया है। वह यह भी बताते हैं कि ब्लड वेसल्स का यह संकुचन (वाहिकासंकुचन) तनाव प्रतिक्रिया को भी ट्रिगर कर सकता है। खाना खाने के बाद और खाना खाने से कितनी देर पहले नाहना चाहिए। खाने से पहले नहा लें या खाने के 90-120 मिनट बाद तक इंतजार करें। बता दें कि कई लोगों को तुरंत प्रभाव महसूस नहीं होता है, लेकिन पाचन में बार-बार व्यवधान अक्सर पुराने लक्षणों का कारण बनता है जिन्हें हम बहुत देर होने तक अनदेखा करते हैं। इसलिए इसकी योजना इस तरह बनाएं कि आप खाने से पहले नहा लें और इस तरह आप इस बारे में चिंता किए बिना इतना लंबा अंतराल रख सकते हैं। और जो लोग सोच रहे हैं कि क्या कभी-कभार ऐसा करना ठीक है तो आप एक बार, दो बार, तीन बार ऐसा कर लें, यह बिल्कुल ठीक है। शरीर जीवित रहने के लिए बना है और हम खाने के बाद कभी-कभार नहाकर भी काम चला सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर