गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राजस्थान के सरकारी शिक्षकों को क्यों दी ये बड़ी चेतावनी

None 2025-03-04 15:39:51
राजस्थान के सरकारी शिक्षकों को क्यों दी ये बड़ी चेतावनी

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों के उन शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी है जो अश्लील गतिविधियों में लिप्त पाए गए। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे शिक्षकों को कक्षा में घुसने नहीं दिया जाएगा और अगर उन्होंने अपनी गतिविधियां बंद नहीं की तो उन्हें स्कूल में चौकीदार बना दिया जाएगा।

जयपुर (शाह टाइम्स) राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अश्लील गतिविधियां करने वाले शिक्षकों को अब बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऐसे शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि या तो ऐसे शिक्षक अपनी गतिविधियां बंद कर दें, या फिर उन्हें स्कूल के गेट पर बैठकर चौकीदारी करनी पड़ेगी। ऐसे असंस्कृत शिक्षकों को कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अब समय पहले जैसा नहीं रहा, मदन दिलावर अब सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री दे रहे है खुली चेतावनी
शिक्षा मंत्री दिलावर हमेशा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल ही में प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बीच आपत्तिजनक और अश्लील हरकतें सामने आई हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां का है? लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षा मंत्री ऐसे शिक्षकों को खुली चेतावनी दे रहे हैं कि अगर राजस्थान में शिक्षकों ने ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं तो उन शिक्षकों को स्कूल के गेट पर चौकीदार बना दिया जाएगा, क्योंकि क्लास में ऐसे शिक्षकों की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें चौकीदार से यह जांच करानी होगी कि स्कूल के शौचालय साफ हैं या नहीं

https://www.shahtimesnews.com/rekha-gupta-a-student-leader-to-chief-minister/

हरकतें नहीं होगी बर्दाश्त
इस दौरान शिक्षा मंत्री दिलावर ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब पहले जैसी बातें नहीं होंगी, क्योंकि देश में पीएम मोदी की सरकार है और राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बनी सरकार में मदन दिलावर शिक्षा मंत्री हैं, इसलिए ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि शिक्षक रिश्वत देकर काम करवा रहे हैं. मुझे ऐसी दो शिकायतें मिली हैं, मैं इन शिकायतों की जांच करवा रहा हूं, अगर यह सही पाई गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी

प्रदेश में क्यों हुआ हंगामा
बता दें कि हाल ही में चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और महिला टीचर की अश्लील हरकतों को लेकर प्रदेश में काफी हंगामा हुआ था. इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल और ऑफिस में महिला टीचर की अश्लील हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं. ये कैमरे गांव वालों ने चुपके से ऑफिस में लगवाए थे, क्योंकि इनकी करतूतें काफी समय से सामने आ रही थीं, लेकिन काफी समझाने के बाद भी स्कूल प्रिंसिपल और टीचर नहीं मान रहे थे। बाद में स्कूल प्रिंसिपल और महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को बर्खास्त कर दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर