शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हाथी को जीवनदान देने का प्रयास क्यों करेगी भाजपा !

None 2024-06-12 15:31:07
हाथी को जीवनदान देने का प्रयास क्यों करेगी भाजपा !

यूपी में दलितों और पिछड़ों ने इंडिया गठबंधन को जिस तरीके से वोटिंग की उससे मोदी की भाजपा की सियासी ज़मीन हिला कर रख दी‌। अब मोदी की भाजपा बसपा कैसे मजबूत किया जाए इस पर काम करने पर विचार कर रही है। इंडिया गठबंधन की जीत और भाजपा की हार के कई कारण हैं।

लखनऊ,(Shah Times) । लोकसभा चुनाव में भाजपा को देशभर में भारी नुकसान उठाना पड़ा और सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में हुआ है उसकी वजह बहुत सी है।सं

विधान बचाओ व आरक्षण बचाओ अभियान के तहत दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की रणनीतिक वोटिंग ने मोदी की भाजपा के विजय रथ को रोक दिया।यूपी में दलितों और पिछड़ों ने इंडिया गठबंधन को जिस तरीके से वोटिंग की उससे मोदी की भाजपा की सियासी ज़मीन हिला कर रख दी‌।

अब मोदी की भाजपा बसपा को कैसे मजबूत किया जाए इस पर काम करने पर विचार कर रही है। इंडिया गठबंधन की जीत और भाजपा की हार के कई कारण हैं। मुख्य कारण है गैरजाटव दलित वोट इंडिया गठबंधन को मिल गए।

गैर जाटव दलित वोट इंडिया गठबंधन को मिलने का सबसे बड़ा कारण ये है कि बसपा दमदार तरीके से लड़ना तो दूर खुद को खत्म करने पर आमादा थी और भाजपा के लोग संविधान खत्म करने को लेकर जनता से चार सौ पार का नारा लगा रहे थे इसको दलितों और पिछड़ों ने गंभीरता से लिया जिसके चलते दलित और पिछड़ों ने इंडिया गठबंधन को पसंद किया।

मोदी की भाजपा या बसपा को वोट देने वाला गैर जाटव वोट जो मोदी की भाजपा से नाराज था सबका सब इंडिया गठबंधन के साथ आ गया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी की भाजपा से नाराज गैर जाटव दलित वोट को मोदी की भाजपा फिर से बसपा की झोली में लाने की तैयारी करेगी।

बसपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अपने आधार वोट के बीच रही, दमदार तरीके से चुनावी तैयारियां की और दलितों को टिकट दिया तो मोदी की भाजपा बसपा को मजबूत कर यूपी में इंडिया गठबंधन की ताकत कम करने की कोशिश करेगी।

मोदी की भाजपा की इस रणनीति से बसपा मजबूत होगी या नहीं यह तो कहना अभी मुश्किल है। इंडिया गठबंधन अपने फार्मूले पर और अधिक जोर देने की रणनीति बना रहा है कि जितना दलित और पिछड़ा वोटबैंक अभी हमारे साथ आया है उसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में और बढ़ोतरी की जाए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर