वाशिंगटन, (शाह टाइम्स) । अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन (10 खरब) से अधिक की संपत्ति अर्जित कर विश्व के पहले खरबपति बन सकते हैं।
ब्रिटेन के अखबार ‘द गार्डियन’ ने इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी के एक पेपर का हवाले से यह जानकारी दी है। इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी अमीर लोगों की वित्तीय स्थिति पर नजर रखने वाली कंपनी है।
गौरतलब है कि मस्क की संपत्ति सालाना औसतन 110 प्रतिशत बढ़ रही है, जिसके आधार पर यह पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘फोर्ब्स’ के अनुसार वर्तमान में 81.2 अरब डॉलर की संपत्ति वाले भारतीय अरबपति गौतम अडानी 2028 में दूसरे ट्रिलियनेयर बन सकते हैं, बशर्ते उनकी संपत्ति में वर्तमान 123 प्रतिशत प्रति वर्ष की वृद्धि दर बनी रहे। इसी वर्ष अमेरिकी वीडियो कार्ड डेवलपर एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग भी तेरह अंकों की नेटवर्थ तक पहुंच सकते हैं।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।