गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन टिप्स से आप भी आम को कई दिनों कर रख सकते है सुरक्षित?

None 2025-06-19 21:07:10
इन टिप्स से आप भी आम को कई दिनों कर रख सकते है सुरक्षित?
इन टिप्स से आप भी आम को कई दिनों कर रख सकते है सुरक्षित?   गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल आम होता है। यह लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाला फल होता।शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे यह फल फसल पसंद नहीं है। आम से हम कई तरह की चीज बना सकते हैं।जैसे आमकी चटनी, आम का अचार,मैंगो शेक, आम की जैली आदि। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि आम बहुत जल्दी खराब हो जाता है।और सब यही सोचते हैं की सबसे ज्यादा खाने वाला यह फल ज्यादा समय तक सुरक्षित कैसे रखें। तो अब आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है।क्योंकि कुछ टिप्स हम आपको ऐसे बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल करने से आप आम को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वह टिप्स? आम, जिसे ‘फलों का राजा' कहा जाता है, गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल होता है। इसका मीठा स्वाद और रसदार टेक्सचर हर किसी को पसंद आता है।लेकिन, सही तरीके से स्टोर न करने पर यह जल्दी खराब हो सकता है।अगर आप चाहते हैं कि आपके आम लंबे समय तक ताजा बने रहें, तो आपको कुछ आसान लेकिन जरूरी स्टोरेज टिप्स अपनाने होंगे। आइए जानते हैं 5 बेहतरीन तरीके, जो आम को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद करेंगे।

आम को स्टोर करने के तरीके 

 सही तापमान पर रखें

आम को स्टोर करने के लिए तापमान बेहद जरूरी है। पके हुए आम को फ्रिज में रखना सही होता है, लेकिन अगर आम अभी पूरी तरह से नहीं पका है, तो उसे कमरे के सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। इससे आम धीरे-धीरे पकता है और खराब नहीं होता।

अखबार में लपेटकर रखें

अगर आप आम को थोड़े समय तक ताजा रखना चाहते हैं, तो इन्हें अखबार में लपेटकर स्टोर करें।अखबार नमी को कंट्रोल करता है और फल को फफूंद लगने से बचाता है. इस तरीके से आम ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहता है।

अलग-अलग रखें, दबाएं नहीं

बहुत सारे आमों को एक साथ रखने से उनके ऊपर दबाव पड़ सकता है, जिससे वे जल्दी खराब हो जाते हैं।आम को थोड़ी दूरी पर रखें ताकि हवा का सही संचार हो सके और वे ज्यादा दिनों तक सही बने रहें।

कटे हुए आम को सही तरीके से स्टोर करें

अगर आप आम काट चुके हैं और उसे बचाकर रखना चाहते हैं, तो इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में स्टोर करें। ऊपर से नींबू का रस डालने से आम की फ्रेशनेस बनी रहती है और इसका रंग बदला हुआ नहीं दिखता।

 डीप फ्रीज करें

अगर आप आम को महीनों तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उसे डीप फ्रीज कर सकते हैं। इसके लिए आम को छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रीजर बैग में स्टोर करें। इससे आम का स्वाद और ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है। अगर आप इन सही स्टोरेज तरीकों को अपनाते हैं, तो आप अपने आम को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं और लंबे समय तक इसका आनंद ले सकते हैं। तो अब से हर आम को सही तरीके से स्टोर करें और इसका स्वाद पूरे सीजन भर लें!
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर