गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

महिला से पुरुष बने शरद बने पिता, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

None • 2025-04-03 15:38:48
महिला से पुरुष बने शरद बने पिता, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में महिला से पुरुष बने शरद सिंह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सविता सिंह ने बेटे को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। यह मामला ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक मिसाल बन सकता है।

शाहजहांपुर (शाह टाइम्स) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां महिला से पुरुष बने शरद सिंह अब पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सविता सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। शरद सिंह, जो पहले सरिता थीं, ने लिंग परिवर्तन कराकर खुद को पुरुष प्रमाणित करवाया था।

सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी के बाद बने पुरुष

शरद सिंह अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह के परपोते हैं। उन्होंने बीएड करने के बाद वर्ष 2020 में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की और फिर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी प्राप्त की। नौकरी मिलने के बाद उन्होंने लिंग परिवर्तन कराने की प्रक्रिया शुरू की। हार्मोनल थेरपी के कारण उनकी आवाज भारी हो गई और चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ उग आई। इसके बाद सर्जरी कराई, जिससे वे पूरी तरह से पुरुष बन गए। तत्कालीन जिला अधिकारी (डीएम) ने उन्हें पुरुष होने का सरकारी प्रमाण पत्र भी जारी किया।

परिवार में आई खुशखबरी

साल 2022 में शरद ने पीलीभीत निवासी अपनी रिश्तेदार सविता सिंह से शादी कर ली। कुछ समय बाद उनकी पत्नी गर्भवती हुईं। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर शरद ने उन्हें शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

डॉक्टरों का क्या कहना है?

निजी अस्पताल के डॉक्टर जैन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मेडिकल टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। यह मामला ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी एक मिसाल बन सकता है, क्योंकि यह दर्शाता है कि सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी के बाद भी लोग सामान्य पारिवारिक जीवन जी सकते हैं।

https://shahtimesnews.com/attack-on-12th-student-in-sultanpur/

शरद के पिता बनने की खबर से उनके परिवार और जानने वालों में खुशी का माहौल है। यह घटना समाज में लैंगिक पहचान को लेकर सकारात्मक बदलाव का प्रतीक मानी जा रही है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर