गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मन की बात-रेडियो के साथ व गीतों के कारवां का शानदार आयोजन

None 2024-02-14 09:59:55
मन की बात-रेडियो के साथ व गीतों के कारवां का शानदार आयोजन

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में रेडियो मेन के नाम से प्रसिद्ध राम सिंह बौद्ध का सम्मान

गजरौला/अमरोहा (चेतन रामकिशन)। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में 'विश्व रेडियो दिवस' पर 'मन की बात-रेडियो के साथ' एवं 'गीतों का कारवाॅ' (एक सुरमयी शाम) का शानदार आयोजन किया गया। विवि के जर्नलिज्म एवं माॅस कम्यूनिकेशन विभाग की ओर से आयोजित शानदार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा सम्मानित देश के सबसे बड़े रेडियो म्यूजियम 'मन की बात रेडिया संग्रहालय' के अध्यक्ष राम सिंह ''बौद्ध'' को पगड़ी पटका एवं 'रेडियो स्मृति चिह्न' देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर डाॅ. सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह ने कहा कि, रेडियो हमारे संवाद एवं मनोरंजन का सबसे प्राचीन एवं कभी न भुलाये जाने वाला साधन है। प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' से रेडियो युग को फिर से जीवन्त कर दिया है। डाॅ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति ने कहा कि रेडियो की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी।

प्रसिद्ध कवियत्री डाॅ.मधु चतुर्वेदी, आकाशवाणी लखनऊ की उद्घोषक एवं प्रसिद्ध गायिका विनीता सिंह, रेडियो जाॅकी राहुल शर्मा आदि ने शानदार गीतों एवं गजलों की प्रस्तुति देकर ‘‘विश्व रेडियो दिवस‘‘ को यादगार बना दिया।

  मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान में जर्नलिज्म एवं माॅस कम्यूनिकेशन विभाग की ओर से ‘‘विश्व रेडियो दिवस‘‘ पर ‘‘मन की बात-रेडियो के साथ‘‘ एवं एक सुरमयी शाम ‘‘गीतों का कारवाॅ‘‘ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक संगीत एवं रेडियो प्रेमियों ने गीतों एवं गजलों के माध्यम से शानदार तरीके से विश्व रेडियो दिवस को सेलीब्रेट किया। इसके साथ ही बौद्ध संस्थान पश्चिमी यू.पी. के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित एवं विश्व के सबसे बड़े रेडियो संग्रहालय के अध्यक्ष रामसिंह ‘‘बौद्ध‘‘ को ‘‘रेडियो‘‘ भेंटकर एवं पटका-पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के सभागार में ‘‘विश्व रेडियो दिवस‘‘ पर आयोजित ‘‘गीतों का कारवाॅ‘‘ एक सुरमयी शाम एवं ‘‘मन की बात-रेडियो के साथ‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि ‘‘मन की बात‘‘ रेडियों संग्रहालय के अध्यक्ष रामसिंह बौद्ध, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति डाॅ. अनिल कुमार शुक्ला, कुलसचिव डाॅ. पीयूष पाण्डे आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके दिया।

https://youtu.be/VQyndToVdmA?si=hwhlAlycWAk8UDSa

इसके बाद आकाशवाणी लखनऊ की प्रसिद्ध गायिका एवं उद्घोषक विनीता सिंह ने ‘‘राम आयेंगे आयेंगे, राम आयेंगे‘‘ भजन से शुरूआत करके माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद उन्होंने लता जी का ‘‘इस मोड़ से जाते हैं‘‘ गीत सुनाकर खूब तालियाँ बटोरी। विख्यात कवियत्री डाॅ. मधु चतुर्वेदी ने ‘‘चाँदनी रात हो आपका साथ हो, रोज यूँ जिंदगी से मुलाकात हो‘‘ गजल सुनाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। रेडियो जाॅकी राहुल शर्मा ने ‘‘तेरी आवाज सुनकर दिल ही दिल में मुस्कुराता हूँ, तेरी आवाज ना आये तो पल में टूट जाता हूँ‘‘, शानदार गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी एवं कुलसचिव डाॅ. पीयूष पाण्डे ने ‘‘रेडियो जर्नी‘‘ पर गीतों के माध्यम से प्रकाश डाला, डाॅ. दिव्या गिरधर ने भी शानदार गजल प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस. अरोड़ा, समूह सलाहकार आर.एस. शर्मा, प्रतिकुलपति राकेश यादव, डाॅ.राजेश सिंह, डाॅ. तेजपाल सिंह, डाॅ. सी.पी. सिंह, डाॅ. अनिल जयसवाल, डाॅ. आशुतोष सिंह, डाॅ. ओम प्रकाश गोसाई, डाॅ. राहुल कुमार, डाॅ. अश्विन कुमार सक्सेना, डाॅ. राम निवास शर्मा, डाॅ. सर्वनन्द साहू, डाॅ. दिनेश कुमार गौतम, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. ऐना एरिक ब्राउन, डाॅ. एल. एस. रावत, एस. एस. बघेल, रिंकी शर्मा, अरूण कुमार गोस्वामी, डाॅ. स्नेहलता गोस्वामी, मारूफ चैधरी, अभिषेक जैन, मेरठ परिसर से निर्देशक डाॅ. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, आदि लोग रहे। समारोह का शानदार संचालन जर्नलिज्म एवं माॅस कम्यूनिकेशन की डीन डाॅ. दिव्या गिरधर ने किया।

Shah Times

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर