गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दुनिया की सबसे खुबसूरत बाइकर तात्याना ओजोलिना की सड़क हादसे में मौत

None 2024-07-27 16:36:04
दुनिया की सबसे खुबसूरत बाइकर तात्याना ओजोलिना की सड़क हादसे में मौत

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बाइक राइडर तात्याना ओजोलिना की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर बाइक चलाने के दौरान उनका बाइक से संतुलन खो गया

~Neelam Saini

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बाइक राइडर तात्याना ओजोलिना की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर बाइक चलाने के दौरान उनका बाइक से संतुलन खो गया और वो सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गईं। ये हादसा तुर्की में हुआ। घटना के वक्त ओजोलिना लाल रंग की BMW बाइक चला रहीं थीं। इस पर तुर्की बाइक राइडर ओनूर ओबुत भी सवार थी। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा हैं कि तात्याना के साथ मौजूद तुर्की बाइकर ओनूर ओबुत को बचा लिया गया, लेकिन उनको गंभीर चोट आई है, वह अस्पताल में भर्ती हैं। तुर्की आउटलेट ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद तीसरा बाइक सवार सुरक्षित है। अधिकारी उस भीषण हादसे की जांच कर रहे हैं।

हादसे के कुछ वक्त पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि “घर से 4000 किमी दूर… ग्रीस मुझे याद आया लेकिन मेरी मोटरसाइकिल नहीं छूटी। मैं ग्रीस में पैदल थी। मैंने एक चुंबक खरीदा और उसे तुर्की को लौटा दिया। मैं परेशान थी कि मैं यूरोप के चारों ओर घूमने का प्रबंधन नहीं कर सकी, मुझे पता था कि स्थिति ऐसी हो सकती है… इसलिए, मैं सुंदर, गर्म और मेहमाननवाज़ तुर्की को जीतने के लिए आगे बढ़ गई हूं। बता दें कि 38 वर्षीय ओजोलिना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वो बाइक चलाने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। उसका 13 साल का बेटा भी है।

तात्याना ओज़ोलिना एक फेमस मोटो व्लॉगर थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा और यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनको रूस की सबसे खूबसूरत बाइकर कहा जाता था। खूबसूरत होने के साथ ही वह काफी प्रभावशाली भी थीं। वह उनके वैश्विक मोटरसाइकिल पेशन के लिए लोगों के बीच फेमस थीं। तात्याना ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उन्हें यूरोप में एंट्री करने की परमिशन नहीं थी।

जानकारी के अनुसार तात्याना ओज़ोलिना की बाइक को किसी अन्य बाइक ग्रुप ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उनको अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस मौके पर पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से उनका 13 साल का बेटा और परिवार सदमे में है।

मोटोमॉस्को एसोसिएशन के चीफ ने प्रमुख आंद्रेई इवानोव उनको श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मोटोतान्या अब हमारे साथ नहीं हैं।उनका जीवन उज्ज्वल और सुंदर था। लाखों लोगों ने उनको फॉलो किया। देश में शायद ही ऐसा कोई ऐसा बइकर होगा जो तात्याना से प्रभावित न हो। उनको एक चॉप ब्लॉगर के रूप में सम्मानित किया गया। कोई उनसे जलता था तो कोई उनकी तारीफ करता था। कई ऐसे भी लोग थे जो उनको फॉलो भी करते थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर