गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

योगी ने भूमाफियाओं पर अपनाया सख्त रूख ,हर हाल में देर सवेर खाली करनी होगी जमीन

None • 2025-01-10 19:34:19
योगी ने भूमाफियाओं पर अपनाया सख्त रूख ,हर हाल में देर सवेर खाली करनी होगी जमीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में भूमाफियाओं पर सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि जिले में सैकड़ों एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हर हाल में देर सवेर खाली कराया जाएगा।

महाकुम्भनगर,(Shah Times)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में स्वतंत्रता सेनानी कमला बहुगुणा की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि हाल ही में लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया गया और अब प्रयागराज में कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमला बहुगुणा ने बचपन से ही स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। आठ साल की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ नारे लगाए, जिसके लिए उन्हें प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। उनकी मां ने उन्हें संघर्ष के लिए प्रेरित किया और कहा कि यह आजादी के लिए जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2019 के महाकुंभ के दौरान उन्होंने देखा कि कमला बहुगुणा द्वारा 1954 में शुरू किया गया एक शिविर आज भी संचालित है। यह शिविर श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करता है। उन्होंने बहुगुणा परिवार के त्याग और आदर्शों की सराहना करते हुए कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने उच्च पदों पर रहते हुए भी कभी भौतिक संपत्ति की लालसा नहीं की और साधारण जीवन जिया।

भू माफियाओं पर सख्ती:

मुख्यमंत्री ने भूमाफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रयागराज में सैकड़ों एकड़ जमीन पर किए गए कब्जे को खाली कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रयागराज को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। महाकुंभ का आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि राज्य की प्रतिष्ठा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी यूपी की प्रगति और महाकुंभ की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी में बदलाव की खबरें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर