गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

योगी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का भरोसा जताया

None 2024-04-01 20:38:06
योगी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का भरोसा जताया

बुलंदशहर में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि प्रदेश की जनता लगातार तीसरी बार न सिर्फ भाजपा की सरकार बनायेगी बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘ 80 मनकों की माला’ भी पहनायेगी।

बुलंदशहर,(Shah Times)। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत का भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि पहले की सरकारों के संरक्षण में आमजन की आवाज को दबाने का कार्य किया जाता था, मगर आज प्रदेश में गुंडे और अपराधी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और आम जनता के भीतर सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ है।

बुलंदशहर में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये  योगी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता लगातार तीसरी बार न सिर्फ भाजपा की सरकार बनायेगी बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘ 80 मनकों की माला’ भी पहनायेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की दंगा पॉलिसी के कारण प्रदेश को काफी नुकसान उठाना पड़ा। आये दिन दंगा, कर्फ्यू और अराजकता के कारण न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी। यहां तक कि बुलंदशहर को अराजकता और आतंक का पर्याय बना दिया गया था।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1774717218024022322?t=aXJNplXMcntu5AVb67Rl0g&s=19

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार जब आती है तो बुलंद इरादे से बुलंदशहर की तरह ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते दिखती है। कभी स्वर्गीय कल्याण सिंह की कर्मभूमि के रूप में इस धरती को पहचाना जाता था। महाभारत कालीन इस भूमि को मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त है। मगर, पिछली सरकारों की गुंडा पॉलिसी ने इसे अपराध और आतंक का पर्याय बना दिया था। गलत हाथ में वोट जाता है तो गुंडागर्दी फैलती है, जब वोट सही जगह दिया जाता है तो मोदी जी के नेतृत्व में विकास ही विकास दिखता है। एक वोट अराजकता भी ला सकता है और एक वोट आस्था का सम्मान और आजीविका के अवसरों में वृद्धि भी करता है।

योगी ने कहा कि प्रदेश के गांव गांव में सदियों से गाया जाता था कि 'होली खेले रघुबीरा, अवध में...', मगर अयोध्या में सदियों तक रामलला होली नहीं खेल सके और पहली बार 500 साल बाद अयोध्या में रामलला ने खूब होली खेली है। यह परिवर्तन ही तो है। जो कभी असंभव लगता था, वह संभव हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के संरक्षण में आमजन की आवाज को बंद कर दिया जाता था। व्यापारी, बेटी, नौकरीपेशा, किसान और युवा सब असुरक्षित थे। सुरक्षित केवल गुंडे और कुछ चुनिंदा परिवार थे। मगर, आज गुंडे असुरक्षित हुए हैं और जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। एक वोट हमारी किस्मत की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदल सकता है। लोकतंत्र का सदुपयोग भविष्य को सुनहरा बना सकता है और दुरुपयोग हमारे भविष्य को बर्बाद कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि 2017 के बाद से हर चुनाव में यहां से बीजेपी को भारी मत प्राप्त हुआ है।

उन्होने कहा कि किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी कि बुलंदशहर से गंगा एक्सपे्रस वे होकर गुजरेगा। इसके साथ ही बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज का भी सपना साकार हुआ है। खुर्जा की क्रॉकरी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इंग्लैंड यात्रा के दौरान यहां के ओडीओपी को ब्रिटिश प्रधानमंत्री को भेंटकर के इसकी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग की है।

मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी को समाज को मानसिक रूप से तैयार करना होगा। हमें जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद चाहिए। हमें परिवारवाद नहीं, सबका साथ सबका विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल समाज को जाति, मत-मजहब के नाम पर बांटने का कार्य किया। दंगाइयों को प्रश्रय देकर राजनीतिक रोटियां सेंकी गईं और हम भी सज्जनता के कायल होकर जाति की हवा में बह जाते थे, दुष्परिणाम हमारी पीढ़ियों को झेलना पड़ा है।

यूपी का मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल बताते हुए उन्होने कहा “ हमारा प्रदेश असीमित संभावनाओं वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि यहां असीमित संभावनाएं न होतीं तो श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान शिव, मां दुर्गा और मां गंगा-यमुना का आशीर्वाद इस धरती को न मिला होता। हमारे पास सबसे उर्वरा भूमि है, सबसे अच्छे हस्तशिल्पी और सबसे योग्य युवा हैं, तो हम किसी के सामने हाथ क्यों फैलाएं। हम अपनी ऊर्जा और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेंगे और यूपी के माध्यम से भारत के विकास में अपना योगदान देंगे।”

उन्होंने कहा कि जिस यूपी को पिछली सरकारों ने बदहाल बना दिया था, वही यूपी आज मोदी जी के नेतृत्व मे देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बन रहा है। जहां पहले कोई निवेश नहीं करना चाहता था, वहां 10 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जिसमें से 40 हजार करोड़ का निवेश अकेले बुलंदशहर में हुआ है।

इस अवसर पर बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, वर्तमान सांसद और सांसद प्रत्याशी भोला सिंह, विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, प्रदीप चौधरी, संजय शर्मा, चंद्रपाल सिंह, अनिल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह के अलावा जयपाल सिंह व्यस्त, हिमांशु मित्तल, योगेन्द्र चौधरी, रालोद के जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान एवं नगर निकायों के अध्यक्षगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर