शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जरूरतमंदो के साथ हमेशा खड़ी है योगी सरकार

None 2025-03-06 13:43:46
जरूरतमंदो के साथ हमेशा खड़ी है योगी सरकार

गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान योगी ने ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि चिंता न करें, समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के समाधान के निर्देश दिए। वहीं एक महिला ने परिवार के सदस्य के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई इस पर योगी ने कहा कि एस्टीमेट बनवाएं, सरकार मदद करेगी।

गोरखपुर (शाह टाइम्स) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार हर जरूरतमंद के साथ हमेशा खड़ी रहेगी इस बात की चर्चा पर उन्होंने करीब 250 लोगों से मुलाकात भी की

एक-एक कर सुनीं सभी की समस्याएं
मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 250 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता के हर दर्द का समाधान सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

https://shahtimesnews.com/abu-azmi-got-suspended-from-heavy-assembly-to-praise-aurangzeb/

किया खूब लाड़-प्यार
योगी के सामने जनता दर्शन के दौरान एक महिला समेत कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए। मुख्यमंत्री ने आवेदनों को अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि इलाज से संबंधित आकलन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध करा दी जाए। गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने आए बच्चों से उन्होंने खूब लाड़-प्यार किया। बच्चों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली, फिर उन्हें चॉकलेट और टॉफी देकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर