शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है सरकार: योगी

None 2023-12-06 15:21:46
आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है सरकार: योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के सपनो को साकार कर रही है।

डा अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर योगी ने हजरतगंज स्थित अटल चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत डॉ. आंबेडकर (Dr. Ambedkar) महासभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर महामानव थे, जिनके सपनों को साकार करने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। आज कुछ लोग समाज को बांटकर देश को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1732289903667626334?t=k2nEMfii3RTZkRsuAYJOiQ&s=19

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि हम सबसे सबसे पहले और सबसे अंत में भारतीय है। आज कुछ लोग भारत को कोसते हैं और भारतीयता का अपमान करते हैं। जातीयता के नाम पर समाज में खाई उत्पन्न करने का काम करते हैं। ऐसे लोग सच मायने में बाबा साहब का अपमान करते हैं। बाबा साहब को भी लालच देने का काम हुआ था, मगर बिना झुके और बिना डिगे वे भारत और भारतीयता के लिए काम करते रहे। दुनिया में कहीं भी दबे कुचले समाज को बुलंद करने की बात आती है तो लोगों के दिमाग में बाबा साहब आंबेडकर का नाम आता है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1732283923378618663?t=ItUBgNuHMKhRBqLv_I1Tlg&s=19

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार अनेक कार्य कर रही है। बाबा साहेब के पंच तीर्थों की स्थापना का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया। हमने जाति नहीं बल्कि उसकी आवश्यक्ताओं के आधार पर कार्य किया। 2014 के पहले आवास एक सपना होता था। आज देश के चार करोड़ लोगों के पास अपना पक्का आवास है। लक्ष्य है कि जो बचे हैं उन्हें भी उपलब्ध कराएंगे। गांव हो या शहर हर दलित, वंचित और गरीब को आवास उपलब्ध कराएंगे। हर घर शौचालय अभियान मैला ढोने की कुप्रथा का उपचार बना। दुर्भाग्य से कोरोना अगर 2014 से पहले आता तो क्या हम बच पाते, क्योंकि तब की सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं थी।

योगी ने कहा कि 1970 में इन्सेफलाइटिस बीमारी आई, जिसके चलते 40 साल में 50 हजार बच्चों की मौत हुई थी। ये बच्चे दलित और अल्पसंख्यक समाज के थे। आज इस बीमारी को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। ऐसे ही कोरोना में प्रधानमंत्री ने अपने लीडरशिप में हर योजना की निगरानी की।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

गरीब को राशन उपलब्ध कराना, फ्री में जांच, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराया गया। ऐसा पूरी दुनिया में कहीं नहीं हुआ। पहले की सरकार चेहरा देखकर कार्य करती थी। कोई दलित समर्थक होता था कोई दलित विरोधी। जो दलित समर्थक थे वो भी उनके नाम पर रोटी सेंकते थे। कभी कोई मुसहर, वनटांगिया, बहरिया, सहिरया, कोल, चेरो के बारे में नहीं पूछता था। बाबा साहब ने इनके उत्थान के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही थी, मगर 70 साल तक इन्हे वोट देने से भी वंचित रखा गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आह्वान किया कि वह एक बार श्रमिकों के बच्चों के लिए बनाये गये अटल आवासीय विद्यालय जाकर देखें कि वहां कैसी व्यवस्था की गई है। उन्होंने अभ्युदय कोचिंग की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक दलित बंधुओं के बच्चे कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, एमएलसी लाल जी प्रसाद निर्मल, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://shahtimesnews.com/dheeraj-thakur-is-bringing-action-pack-film-dans-with-khesari-lal-yadav/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर