शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

संगम तट पर योगी ने चलाया स्वच्छता अभियान

None 2025-02-27 13:39:29
संगम तट पर योगी ने चलाया स्वच्छता अभियान

महाकुंभ नगर (शाह टाइम्स) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह संगम तट पहुंचे और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

सफाई करने के लिए किया श्रमदान

योगी महाकुंभ 2025 के औपचारिक समापन के लिए प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ नगर के अरैल घाट पर सफाई कर्मियों के साथ घाट की सफाई की और अपने मंत्रियों के साथ गंगा तट पर स्नानार्थियों द्वारा छोड़े गए कपड़ों को साफ करने के लिए श्रमदान किया। महाकुंभ के बाद उन्होंने पानी में छोड़े गए कपड़ों को हटाकर पूरे मेला क्षेत्र की स्वच्छता का अभियान चलाया

की पूजा-अर्चना

सफाई कार्य के बाद मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने जेटी से साइबेरियन पक्षियों को दाना डाला। संगम पहुंचकर योगी ने अदृश्य रूप में मौजूद मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मंत्रियों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया और विधि-विधान से मां की आरती उतारी और लोक कल्याण की प्रार्थना की। 

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

योगी ने संगम स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आज पूरे दिन महाकुंभ नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह महाकुंभ को ऐतिहासिक, दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और डिजिटल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों व संस्थाओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। शाम को योगी पुलिसकर्मियों से भी बातचीत करेंगे और सुरक्षित महाकुंभ के लिए आभार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा कुंभ की व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों और मेला प्रशासन से जुड़े लोगों से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर