गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

योगी को रामपुर और सीतापुर के मुस्लिम नवाबों से सीखना चाहिए जिन्होंने इन शहरों का नाम कभी नहीं बदला

None 2023-11-08 13:50:34
योगी को रामपुर और सीतापुर के मुस्लिम नवाबों से सीखना चाहिए जिन्होंने इन शहरों का नाम कभी नहीं बदला

अंग्रेज़ भी चाहते थे कि संघ अलीगढ़ का नाम बदलने के लिए अभियान चलाए-

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ (Aligarh) का नाम बदलकर हरिगढ़ (Harigarh) करने की कोशिश को अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने देश के साझे इतिहास और संस्कृति पर हमला बताते हुए इसे देश को भावनात्मक आधार पर खंडित करने का प्रयास बताया है।

कांग्रेस (Congress ) मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने कहा कि अंग्रेज़ भी चाहते थे कि हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) और आरएसएस (RSS) अलीगढ़ (Aligarh) समेत मुस्लिम नामों वाले शहरों के नाम बदलने का अभियान चलाएं ताकि देश में सांप्रदायिक विभाजन बढ़े। आज योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार अलीगढ़ (Aligarh) का नाम बदलकर अंग्रेज़ों के उसी सपने को पूरा करना चाहती है।

https://twitter.com/UPkaAlam/status/1722223190389424416?t=0K3pgMwabxlt1d8erm1mXg&s=19

शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने कहा कि रामपुर और सीतापुर (Rampur and Sitapur) के नवाब हमेशा से मुस्लिम ही रहे लेकिन उन्होंने हिंदू देवी देवताओं के नाम पर बसे इन दोनों शहरों के नामों को बदलने की बात कभी सोची भी नहीं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को इन मुस्लिम नवाबों से शासन चलाने की सीख लेनी चाहिए।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि भारत जैसा विविधताओं से भरा देश आपसी सौहार्द, इतिहास और संस्कृति की साझी विरासत के सम्मान से ही क़ायम रह सकता है और इतने सालों तक उसके बने रहने की बुनियाद भी यही है। योगी सरकार (yogi government) मुस्लिम नामों वाले शहरों के नाम बदलकर इस बुनियाद को कमज़ोर कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के बाद मुसलमानों की बहुसंख्य आबादी यहाँ सिर्फ़ इसलिए रुक गयी थी कि उसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान और प्रतीकों को सम्मान और सुरक्षा की गारंटी की गयी थी। अगर उन्हें पता होता कि आगे चलकर यह स्थिति बदल दी जाएगी तो शायद ही वो यहाँ रुकते। आदित्यनाथ की सरकार यहाँ रुक गए देश भक्त मुसलमानों को अपमानित करने के लिए ऐसा कर रही है।

उन्होंने भारतीयता और देश की साझी विरासत में यकीन रखने वाले सभी दलों से अलीगढ़ का नाम बदलने के प्रयासों क खुलकर विरोध करने की अपील की।

https://shahtimesnews.com/ed-summons-abhishek-banerjee-over-alleged-jobs-scam/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर