शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

योगी की हुंकार माफिया को इस लायक नही छोडूंगा कि वह उत्तराखंड में घुसे

None 2024-04-15 09:40:30
योगी की हुंकार माफिया को इस लायक नही छोडूंगा कि वह उत्तराखंड में घुसे

योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद पौड़ी के श्रीनगर में प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करने का मौका मिला है।

 

देहरादून/श्रीनगर/रुड़की, (Shah Times) । उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों में रविवार को तीन स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में हुई जनसभाओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी।

उन्होंने कहा कि माफिया और उपद्रवियों को इस लायक नहीं छोडूंगा कि वे उत्तराखंड में घुसें।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1779458256370647437?t=4-LfftpOGLuVpU8NDRjTEA&s=19

योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद पौड़ी के श्रीनगर में प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करने का मौका मिला है। 

यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र आज भाजपा ने जारी किया है।योगी ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था।

 उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद ने दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत, रुड़की में  आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का जो संबंध है, उसको कोई अलग नहीं कर सकता। उत्तराखंड से जब नदियों का पानी आता है, वह यूपी को उत्तम प्रदेश में बनाने में सहायक होता है। दोनो राज्य के लोग एक-दूसरे में पूरी तरह रचे-बसे हैं।

 जनसभा में अपने बाल स्वरूप को धरे एक बालक ने जब उनका ध्यान आकर्षित किया तो उन्होंने उसके कानों में कुछ कहा। कुछ नेताओं ने उस बालक को गोद में उठा लिया।योगी ने रुड़की के बाद, हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में ही आने वाली देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भी आज जनसभा को सम्बोधित किया। यहां भी उन्होंने सभी पांचों सीटों पर कमल के निशान पर बटन दबाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर