गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दही हमारी स्किन और सेहत के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी होती है फायदेमंद

None 2025-02-03 16:32:49
दही हमारी स्किन और सेहत के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी होती है फायदेमंद

(Shah Times)दही हमारी स्किन और सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। बालों में दही लगाने से बहुत से लाभ मिलते हैं। जैसे, बालों का सिल्की होना, चमकदार होना और डैंड्रफ से छुटकारा मिलना। बता दें कि दही में फैटी एसिड होते हैं जो बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं। फैटी एसिड आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। सात दिन में एक बार आप अपने बालों में दही लगा सकते हैं।

दही बालों के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपचार हो सकता है। बालों में दही लगाने से आपको बहुत फायदे हो सकते हैं। कई लोग दही की जगह बालों में शैंपू भी करते हैं, लेकिन अगर बात नेचुरल थैरेपी की करें तो दही से आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। दही आपके बालों को मजबूत बनाता है साथ ही आपके बालों में से डैंड्रफ को भी खत्म करता है।

बालों में दही लगाने के फायदे?

बाल मज़बूत होना

दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। बालों में दही लगाने से आपके बालों को मजबूती मिलती है। हफ्ते में एक बार दही लगाने से आपके बाल पहले की तुलना में काफी मजबूत दिखने लगेंगे।

बालों का चमकदार होना

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो बालों को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इससे बाल काफी हद तक चमकदार दिखते हैं। इसके साथ ही बालों में शाइन बढ़ती है। बाल आपके रूसी से भी निजात पा जाते हैं। यह एक बेहतरीन नुस्खा है।

बाल सॉफ्ट होना

दही में फैटी एसिड होते हैं जो बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं। फैटी एसिड आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही दही में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। सात दिन में एक बार आप अपने बालों में दही लगा सकते हैं। दही लगाने के बाद तकरीबन आधे घंटे बालों को छोड़ दें। आधे घंटे के बाद आप बालों को धोलें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा दिखने लगेगा।

दही को बालों में कैसे लगाएं?

बालों में दही लगाने के लिए सबसे पहले आप एक कप दही में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार दोहराएं। यह ध्यान रखें कि दही बालों में लगाने से पहले एक पैच टेस्ट अवश्य करे, ताकि यह पता किया जा सके कि आपको दही से कोई एलर्जी तो नहीं है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर