गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर घर में भी उगा सकते हैं हरा धनिया।

None • 2025-10-28 18:32:05
आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर घर में भी उगा सकते हैं हरा धनिया।
आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर घर में भी उगा सकते हैं हरा धनिया। किचन में बनने वाली बहुत सारी डिश में धनिया सजावट और खुशबू लाने का काम करता है। इससे तैयार चटनी के स्वाद का कोई तोड़ नहीं है। दाल में तो बिना धनिया डाले बात ही नहीं बनती है। वहीं बेमौसम में बाजार में धनिया ज्यादा कीमतों में मिलना शुरू हो जाता है ऐसे में आप घर पर ही यहां बताए कुछ आसान तरीकों से धनिया उगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ गमले सहित कुछ चीजों की जरूरत होगी। घर में उगा धनिया न केवल बेहद फ्रेश होगा बल्कि आप जरूरत के हिसाब से इसे कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर में धनिया कैसे उगाएं। धनिया एक ऐसी चीज है जिसका भारतीय रसोई में बहुत ज्यादा यूज किया जाता है। यह दाल, सब्जी से लेकर हर तरह की डिश के टेस्ट को बढ़ाने और सजाने के काम आती है। इसके अलावा धनिया के पत्ते की चटनी समेत कई तरह की डिशेज में काफी शौक से खाई जाती हैं। जबकि इसे ज्यादा लंबे समय तक स्टोर करके रखना संभव नहीं होता है। इसकी पत्तियां बहुत जल्दी खराब होने लगती है और बेस्वाद हो जाती हैं। हालांकि धनिया को आसानी से घर में उगाया जा सकता है। यहां तक कि अगर आपके पास इसे उगाने के लिए जमीन नहीं है तो गमले या ग्रो बैग में भी इसे उगा सकते हैं। काफी कम समय में धनिया के पत्ते यूज करने के लायक हो जाते हैं और घर में हमेशा खुशबूदार पत्ते मिलते रहते हैं। घर पर कैसे उगाएं धनिया घर पर धनिया उगाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। इसके बीज को मिट्टी और बर्तन में लगाकर आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं। धनिया उगाने के लिए सबसे पहले सुखी मिट्टी को बराबर कर बीजों को लगभग 1 फुट दूर डालें ताकि बीजों में आसानी से पानी दिया जा सके। फिर मिट्टी के ऊपर थोडा सा पानी का छिड़काव खर दे। ऐसा करने से धनिया लगभग 1 सप्ताह में ही अंकुरित होने लगेगा। ध्यान रखने योग्य बातें। धनिया के अंकुर आने के बाद उसने आप लिक्विड नाइट्रोजन की खाद दे सकते हैं लेकिन खाद देते समय आपको मात्रा का विशेष ध्यान रखना है। एक बार में एक तिहाई से ज्यादा पत्तियां नहीं काटने चाहिए ऐसा करने से पौधा कमजोर हो सकता है। उपयुक्त मात्रा में रोज केवल पानी देने पर भी धनिया अच्छे उग जाता है। कब लें सकते हैं धनिया के पत्ते पौधा लगाने के 25-30 दिन बाद धनिया की पत्तियां कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं। जब भी जरूरत हो धनिया के पौधे के ऊपर से पत्तियों को काट लें, जड़ न काटें, इससे फिर से नई पत्तियां निकल आएंगी। किस मौसम में लगाएं धनिया धनिया के पौधे गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में उगाए जा सकते है। अगर हर 15 दिन में नए बीज बोते रहते हैं तो लगातार ताज़ा धनिया मिलता रहेगा।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर