शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इस तरह से पा सकते है आप अपने डार्क सर्कल्स से छुटकारा, आइए जानते है।

None 2025-04-07 15:18:28
इस तरह से पा सकते है आप अपने डार्क सर्कल्स से छुटकारा, आइए जानते है।
इस तरह से पा सकते है आप अपने डार्क सर्कल्स से छुटकारा, आइए जानते है। बहुत से लोगआंखों के नीचे हो रहे डार्क सर्कल्स से परेशान रहते है। आंखों के नीचे यह काले घेरे सिर्फ महिलाओं के ही नही बल्कि पुरूषों को भी होते है। इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत से उपाय करते है। लेकिन कभी- कभी इनसे निज़ात नही मिल पाती। इसका एक सबसे बड़ा कारण हमारी जीवन शैली भी है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कैसे इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते है। आंखों के नीचे जब भी काले घेरे पड़ना शुरू होने लगते हैं तो लोग भी सबसे पहले हमारे स्वास्थय के बारे में पूछते हैं कि कहीं बीमार तो नहीं हो गए। लड़के हों या लड़कियां सभी को अंडर आई डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने की समस्या हो सकती है। डार्क सर्कल्स देखने में तो बुरे लगते ही हैं, साथ ही सेहत को लेकर सचेत हो जाने की तरफ भी इशारा करते हैं। डार्क सर्कल्स होने पर आंखें हर समय थकी-थकी दिखती हैं। ऐसे में हमें अपनी जीवनशैली की कुछ आदतों को बदलकर इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते है डार्क सर्कल्स से कैसे छुटकारा पाए। आंखों के नीचे क्यों पड़ते है काले घेरे नींद की कमी  नीद की कमी के कारण भी डार्क सर्कल्स हो जाते है। नींद की कमी से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और आंखों के नीचे जमने लगता है। आंखों के आसपास की त्वचा पतली होती है तो जब थकान की वजह से रक्त धमनियां फूलती हैं तो आंखों के नीचे ज्यादा नजर आने लगती हैं जिससे आंखों के नीचे नीला या पर्पल रंग दिखने लगता है। नींद की कमी से स्किन का नेचुरल ग्लो भी खोने लगता है और त्वचा पीली पड़ना शुरू हो जाती है जिससे डार्क धमनियां और गहरी दिखने लगती हैं। वहीं, नींद की कमी से पफीनेस हो जाती है जिसकी परछाई से भी आंखें काली नजर आती हैं और डार्क सर्कल्स ज्यादा दिखते हैं। कोशिश करें कि रोजाना आपकी नींद पूरी हो और आपको कम से कम 7-8 घंटे की चैन की नींद मिले। हीमोग्लोबिन कि कमी होना  शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो तो इससे स्किन टिशूज तक ऑक्सीजन सही तरह से नहीं पहुंच पाता है और आंखों के नीचे पीलापन दिखने लगता है जिससे रक्त धमनियां और ज्यादा साफ दिखती हैं और लगता है डार्क सर्कल्स दिखने लगते हैं। यह आमतौर पर थकान से जुड़ा होता है। ऐसे में आयरन से भरपूर फूड्स जैसे पालक और किशमिश का सेवन करना चाहिए। इन चीजों को खाने पर यह दिक्कत कम हो सकती है। पानी की कमी होना अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो इससे आंखों के नीचे की स्किन डल, ड्राई और पतली नजर आने लगती है। इससे आंखें धंसी हुई नजर आती हैं और रक्त धमनियां डार्क सर्कल्स का कारण बनती हैं। खराब हाइड्रेशन से ब्लड फ्लो कम होती है जिससे शरीर से टॉक्सिंस धीरे निकलते हैं और शरीर थका हुआ दिखता है। इसीलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना जरूरी है। पानी की कमी से हमारे शरीर में ओर भी कई दिक्कतें हो सकती है। विनस ब्लड  एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार डार्क सर्कल्स स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की वजह से नहीं होते बल्कि पतली स्किन पर खून जमने से भी नजर आते हैं। ऐसा जेनेटिक्स या फिर फेशियल एनेटॉमी के कारण भी होता है। यह उपाय भी करें इस्तेमाल डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आलू के रस को 10 से 15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाकर रखा जा सकता है। हल्दी का पेस्ट भी डार्क सर्कल्स को कम करने में असरदार होता है। खीरे का रस या खीरे के स्लाइसेस को आंखों के नीचे लगाकर रखने पर भी फायदा मिलता है। इस बात का ध्यान दें कि आप आंखों को रगड़कर साफ ना करें। रात के समय नारियल तेल लगाकर सोने पर भी फायदा दिख सकता है।            
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर