शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

घरेलू नुस्खे आजमा कर पाए खांसी से निजात

None 2024-10-04 15:48:52
घरेलू नुस्खे आजमा कर पाए खांसी से निजात
मौसम बदलते ही बहुत ही परेशानियां शुरू हो जाती हैं, जैसे खांसी, जुकाम और बुखार आदि। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखना होता है तो चलिए आज हम आपको खांसी से निजात पाने के लिए कुछ उपाय बताने वाले हैं।

खांसी और जुकाम ऐसी दिक्कतें हैं जो मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को होना शुरू हो जाती है। थोड़ा भी मौसम ठंडा होना शुरू होता है या रात के समय ज्यादा ठंडे कमरे में सो जाया जाए तो तबीयत बिगड़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी खांसी से परेशान हैं तो घर की कुछ चीजों का सेवन करके देख सकते हैं। घर पर ही ऐसी कई एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चीजें होती हैं जिनके सेवन से गले को आराम मिल जाता है और खांसी दूर होती है। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू फायदेमंद चीजों के बारे में।

शहद का सेवन करना

शहद एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। जिसके चलते शहद का सेवन खांसी से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। 1-2 चम्मच शहद को खाएं और ऊपर से हल्का गर्म पानी पी लें। गले को आराम मिलता है और खांसी दूर हो जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि एक साल से छोटे बच्चे को शहद खाने के लिए ना दिया जाए।

अदरक का इस्तेमाल करें

खांसी की दिक्कत में अदरक भी बेहद फायदेमंद होता है। यह मसल्स को आराम देता है और श्वसन नली को साफ करता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले को आराम देने का काम करते हैं। अदरक के सेवन के लिए इसे छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में डालें और उबाल लें। इस अदरक के पानी को गर्म-गर्म पीने पर गले को राहत मिलती है और खांसी दूर होने में असर दिखता है।

हल्दी

हल्दी से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं करक्यूमिन, एंटी-इंफेलेमेटरी गुण एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों वाली हल्दी का सेवन गले को आराम देने के लिए अच्छा होता है। इससे खांसी के साथ ही जुकाम की दिक्कत भी दूर हो जाती है। एक चम्मच हल्दी के पाउडर में चुटकीभर काली मिर्च डालें और हल्के गर्म दूध में मिलाकर पिएं। इससे खांसी से आराम मिलता है।

सूप का सेवन करें

घर पर बना गर्मागर्म सूप खांसी से राहत दिला सकता है। सूप पीने पर खांसी दूर होती है और जुकाम से भी निजात मिल जाती है। आप अपनी पसंद का कोई भी जूस बनाकर पी सकते हैं। मिक्स वेजीटेबल सूप का अच्छा असर दिखता है।

गर्म पानी का उपयोग करें

खांसी होने पर गले में खराश भी हो जाती है। ऐसे में गर्म पानी का उपयोग करने से भी आराम मिल जाता है। इससे गले की दिक्कत कम होती है और खांसी से छुटकारा मिलताहै। गर्म पानी में हल्का नमक डालकर गार्गल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर