शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोबिया की दाल खाने से आपको मिल सकते हैरान करने वाले फायदें?

None 2025-12-31 22:21:05
लोबिया की दाल खाने से आपको मिल सकते हैरान करने वाले फायदें?
लोबिया की दाल खाने से आपको मिल सकते हैरान करने वाले फायदें? आज के बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से हम बहुत सी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।ऐसे में हमें अपना खानपान बदलना बेहद जरूरी है। बीमारियों से बचने के लिए हमें पौष्टिक आहार लेने की आवश्यकता होती है। चलिए आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताने वाले हैं जिसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। आज की बिजी लाइफ में हेल्दी और टेस्टी खाना बनाना हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। इसलिए अगर आप प्रोटीन का बढ़िया सोर्स ढूंढ रहे हैं, तो लोबिया आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है। लोबिया से बनी दाल न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि यह शरीर को जरूरी पोषण भी देती है। शाकाहारी लोगों के लिए तो लोबिया दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत बन सकती है। फिर बिना देर किए जानते है, इस दाल को बनाने का आसान तरीका। लोबिया की दाल बनाने के लिए सामग्री लोबिया (भिगोई हुई)- 1 कप टमाटर- 2 (बारीक कटे हुए) प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ) अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च- 1-2 (कटी हुई) हल्दी पाउडर- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच धनिया पाउडर- 1 चम्मच गरम मसाला- ½ चम्मच जीरा- 1 छोटी चम्मच तेल/घी- 2 चम्मच हरा धनिया- सजाने के लिए नमक- स्वादानुसार कैसे बनाएं लोबिया दाल? लोबिया की दाल बनाने के लिए सबसे पहले लोबिया को 6-7 घंटे पानी में भिगो दें। फिर प्रेशर कुकर में तेल/घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें। अब प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मसाला अच्छे से पकाएं।अब भीगे हुए लोबिया और 2-3 कप पानी डालकर कुकर के 3-4 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद आखिर में गरम मसाला डालें और ऊपर से हरा धनिया सजाकर सर्व करें।इसे चपाती, चावल या बाजरे की रोटी के साथ गर्मागर्म खाया जा सकता है। लोबिया दाल का सेवन करने से होने वाले फायदे? प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत लोबिया दाल शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। यह मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करती है। वज़न कम करने में सहायक इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग की समस्या कम होती है। हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करना लोबिया का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। हार्ट के लिए फायदेमंद इसमें पोटैशियम और सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट को हेल्दी रखता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर