गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिवाली पर सजावट के लिए केले के पत्ते से घर पर तैयार कर सकते हैं तोरण

None 2024-10-17 11:24:57
दिवाली पर सजावट के लिए केले के पत्ते से घर पर तैयार कर सकते हैं तोरण
घर में कोई भी फंक्शन हो या फिर त्यौहार आ रहे हैं। ऐसे में साज सजावट का एक अलग ही महत्व होता है। लेकिन कुछ लोग मार्केट से डेकोरेशन का सामान अफोर्ड नहीं कर पाते। तो उनके लिए हम कुछ सजावट का ऐसा सामान लेकर आए हैं जिससे आपके पैसे भी नहीं खर्च होंगे और आप अपने घर की सजावट भी कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे करनी है घर की सजावट।

इस मौसम को त्योहारों का सीजन कहा जाता है। इन दो माह के अंतराल बहुत से त्योहार आतेहैं। इनमें सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है। दिवाली को महापर्व के नाम से भी जाना जाता है। स्मोकी पर ज्यादातर लोग फूलों से ही सजावट करते हैं। लेकिन आजकल बाजार में फूल भी बहुत महंगे बिकने लगे हैं इसलिए कुछ लोग ऐसे होते हैं जो फूलों से भी सजावट नहीं कर पाते और वह उदास हो जाते हैं। लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी सजावट बताने वाले हैं। जिससे आप भी अपने घर को अच्छे से डेकोरेट कर पाएंगे।

घर में त्योहारों के दौरान मेहमानों का भी आना-जाना लगा रहता है और घर में बच्चे हों तो उन्हें सजावट देखकर बेहद अच्छा भी लगता है. लेकिन, सजावट की चीजें कई बार जेब पर भारी भी पड़ जाती हैं और बाकी सभी खर्चों जैसे नए कपड़ों, मिठाइयों और घर की जरूरत की चीजों को खरीदने के बाद सजावट पर लोग कम ही पैसे खर्च करना चाहते हैं। ऐसे में घर पर ही सजावट का सामान बनाकर तैयार किया जा सकता है। यहां केले के पत्ते से तोरण बनाने का तरीका दिया जा रहा है। आईए जानते हैं कैसे बनाएं अपने घर को सजाने के लिए केले के पत्ते से तोरण।

कैसे बनाए तोरण

तोरण बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा और लंबा केले का पत्ता ले। पत्तों पर एक हाथ का गैप छोड़कर बीच में से काट लें। इसके बाद वीडियो में दिखाए तरीके से इसे तिकोने आकार में मोड़ें और गोंद से चिपका दें। इसके बाद पत्ते का ऊपरी हिस्सा काटकर हटाएं। इस ऊपरी हिस्से से दूसरा तोरण तैयार किया जा सकता है।

अब तोरण को डेकोरेट करने के लिए इसके ऊपर बोर्डर बनाएं। बोर्डर गेंदे के फूल लगाकर बनाया जा सकता है। इन गेंदे के फूलों को ग्लू गन या किसी भी तरह की गोंद से चिपका सकते हैं। तोरण के तिकोने डिजाइन पर गुलाब की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके बाद एक-एक करके गुलाब की पंखुड़ियों को तोरण के तिकोने हिस्से पर गोंद से चिपकाना शुरू करें और सबसे नीचे की नोक पर एक सफेद फूल लगाएं। तैयार है आपका इको फ्रेंडली केले के पत्ते से बना तोरण। इस तैयार तोरण को टांगने के लिए दोनों तरफ धागा बांधें। इससे तोरण को टांगना आसान हो जाएगा।

आप चाहे तो सिर्फ फूलों को धागे से सिलकर भी तोरण बना सकते हैं। इसके अलावा पुराने कंगन या चूड़ियों पर धागा लपेटकर तोरण तैयार कर सकते हैं या फिर तोरण को कागज से भी तैयार किया जा सकता है। कागज के तोरण कमजोर हो सकते हैं और फूलों के तोरण त्योहार के दिन ही बनाकर लटकाए जा सकते हैं, इसलिए ध्यान से बनाएं। आप चाहे तो तोरण बनाने के लिए नकली फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर