गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से होने वाले फायदे जानकर हो जाओगे हैरान!

None 2025-10-12 19:24:18
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से होने वाले फायदे जानकर हो जाओगे हैरान!
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से होने वाले फायदे जानकर हो जाओगे हैरान! आज के समय चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग बहुत से उपाय करते हैं।बहुत से लोग बाजार में बिकने वाले तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट को लगाते हैं। हालांकि आज हम आपको चेहरे कि सुंदरता बढ़ाने के लिए एक बेहद सस्ता, सरल और खास उपाय बताने वाले हैं। दरअसल आप अपनी स्किन की देखभाल मुल्तानी मिट्टी से कर सकते हैं।मुल्तानी मिट्टी का उपयोग आज से नहीं, बल्कि सदियों से होता रहा है। आप दिनभर के कामों में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि खुद का ख्याल रखना ही भूल जाती हैं जिसका असर सबसे पहले चेहरे पर देखने को मिलता है। कभी आंखों के नीचे काले घेरे घर कर लेते हैं तो कभी गालों पर पिंपल्स, लेकिन समय के अभाव के चलते आप खुद के लिए कुछ भी नहीं कर पाती हैं। लेकिन हमें आपकी चिंता है इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा नुस्खा लाए है, जिसे आप रात को सारे काम निपटाने के बाद लगा सकती हैं। त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे को एक साथ कई प्रकार के लाभ मिलते हैं और चेहरे पर निखार आ जाता है। मुल्तानी मिट्टी का फेस फैक घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। कई तरह की चीजों को मिलाकर इसका फेस पैक बनाया जाता है। अगर चेहरा चिपचिपा रहता है, तो मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर इसे चेहरे पर लगा लें। इसी तरह से अगर चेहरे में कोई दाग या धब्बा है तो मुल्तानी मिट्टी में नींबू डालकर चेहरे पर लगा लें। वहीं निखार पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के अंदर थोड़ी सी हल्दी मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट रखें, चेहरे पर निखार आ जाएगा, जो कि लंबे समय तक बना रहेगा। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से होने वाले फायदे। स्किन की जलन दूर होना चेहरे पर जलन होने पर मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें। मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में गुलाब जल मिला दें। इस फेस पैक को 10 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आ जाएगा और साथ ही जलन भी दूर हो जाएगी। चेहरे से रूखापन न होना जिन लोगों की त्वचा रूखी रहती है वो मुल्तानी मिट्टी की मदद से रुखापन दूर कर सकते हैं, रुखापन दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में एलोवेर मिला दें। इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से साफ कर दें। इस फेस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं। इसके अलावा आप चाहे को मुल्तानी मिट्टी के अंदर शहद भी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से भी चेहरे की त्वचा नरम बन जाती है और ग्लो भी करने लग जाती है। फेस कि गंदगी को साफ करना हर रोज चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे को काफी फायदा होता है। यह अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को साफ करने में काफी मदद करता है। यह स्किन पोर्स को डीप क्लीन करती है, जिससे मुंहासे कम होते हैं। एलर्जी से राहत मिलना मुल्तानी मिट्टी में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो एक्ने की समस्या को कम करने में काफी मददगार होती है। इसके लगातार इस्तेमाल से स्किन साफ और हेल्दी दिखती है। चेहरे को ठंडक मिलना यह चेहरे को ठंडक पहुंचाती है। गर्मी के मौसम में धूप में बाहर निकलने के बाद आप इसको चेहरे पर लगा सकते हैं। यह सनटैन को भी कम करने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन हटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर