शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

युवा, किसान, महिलाएं, दलित, पिछड़े और आम आदमी न्याय की आस में 

None 2024-01-11 19:38:43
युवा, किसान, महिलाएं, दलित, पिछड़े और आम आदमी न्याय की आस में 

आमजन कांग्रेस और राहुल गांधी से उम्मीद लगाए हैं:अभय दुबे

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का होगा व्यापक असर: कांग्रेस

लखनऊ।भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता अभय दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यात्रा के उत्तर प्रदेश में आने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

अभय दुबे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश को जरूरत बताया एवम राहुल गांधी और कांग्रेस के द्वारा सभी को न्याय मिलने तक सहयोग, संघर्ष की बात कही।प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश पर गहरी छाप छोड़ेगी, जैसे भारत जोड़ो यात्रा को देश के करोड़ों-करोड़ लोगों का अपार समर्थन मिला वैसे ही भारत जोडो न्याय यात्रा को भी प्रत्येक वर्ग का ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा, आज बेरोजगारों युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय नही हो रहा हैं, भाजपा सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है।

अभय दुबे ने कहा भारत रोजगार संकट से जूझ रहा है जहां इंजीनियर कुली का काम करते हैं और पीएचडी धारक चपरासी तक के लिए आवेदन देते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर स्वपनदर्शी भारतीय युवा को उसकी आकांक्षाओं एवं कौशल के अनुरूप रोजगार मिले।जब प्रधानमंत्री देश की संपत्ति अपने करीबी दोस्तों को सौंप देते हैं, तो गरीब और गरीब हो जाते हैं। और मध्यम वर्ग को अपनी बचत होती नजर आती है। हमें सभी के लिए आर्थिक न्याय और शिक्षा आजीविका और स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार सुनिश्चित करना है।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1745383202381033729?t=WyRJ1Jrr3tWrok0eXhf6ZA&s=19

अभय दुबे ने कहा कि एक ओर जहां किसान और खेतिहर मजदूर कर्ज में डूब रहे हैं, वहीं मोदी सरकार अमीरों का कर्जा माफ कर रही है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले और वह भी भारत की प्रगति के लाभार्थी मिल सके।मोदी सरकार कुछ खास बड़े व्यापारियों को समर्थन होने के कारण भारत के छोटे व्यवसाय पीड़ित हैं। एमएसपी को आर्थिक सहायता प्रौद्योगिकी और बुनियादी संरचना तक बेहतर पहुंच के माध्यम से बढ़ने और रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

अभय दुबे ने सामाजिक न्याय को लेकर कहा कि कांग्रेस वंचितों के अधिकारों और बेटियों के आत्मसम्मान के साथ न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमन्त्री अपनी जाति बताते हैं लेकिन जातीय जनगणना पर चुप हो जाते हैं, भाजपा सरकार "बेटी बचाओ’’ जैसे खोखले नारे देकर महिलाओं पर अत्याचार जारी है। कारण सरकार द्वारा लगातार अपराधियों को संरक्षण देना और पीड़ितों को कटघरे में खड़ा करना। हमें हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षा और सम्मान भागीदारी सुनिश्चित करनी है।अभय दुबे ने कहा एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग को वंचित रखने का क्रम लगातार जारी है, और हमारे देश के संस्थानों में उनका प्रतिनिधित्व बेहद कम है। न्याय का मतलब है उनकी गिनती करना और समाज में उनकी भागीदारी को निष्पक्षता से मापना। नफरत और हिंसा की राजनीति में हमारे देश के ताने-बाने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर एक गहरी चोट की है। हमें भारतीयता को संरक्षित करने के लिए एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा राजनीतिक न्याय को लेकर ,स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा के आदर्शों के साथ न्याय हो, कांग्रेस संकल्पित है,आज मोदी सरकार ने हमारे देश में शक्ति संतुलन बनाये रखने वाली सभी संस्थाओं को कुचल दिया है। हमें बाबा साहब अम्बेड़कर के संविधान को सुरक्षित और संरक्षित करना है, जो हर भारतीय के लिए न्याय, गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करता है।भाजपा ने राज्यों की इच्छाओं की अनदेखी कर और राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर हमारे संघीय ढांचे को नष्ट कर दिया है। हमें अपने संघीय ढांचे को बचाना है जो लोकतंत्र की रक्षा करता है और हमारे राज्यों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भाषाई विविधता को संरक्षित करता है। भाजपा में पंचायतों और नगर पालिकाओं को संसाधनों से वंचित कर सत्ता केन्द्रीकरण कर दिया है, जिसकी वजह से जनता अनजान प्रतिनिधियों और अधिकारियों पर निर्भर है। हमें स्थानीय सरकारों की मजबूती सुनिश्चित कर निर्णय लेने की ताकत फिर से आम आदमी को सौंपनी होगी।

आप कैसे भाग ले सकते है?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुड़ने के लिए जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का हिस्सा कोई भी बन सकता है, यह सभी के लिए है।

यदि आप यात्रा मार्ग के नजदीक रहते हैं तो आप आसानी से काफिले के साथ चल सकते हैं यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट bharatjodonyayyatra.com  पर रजिस्टर करके न्याय योद्धा बन सकते हैं, हमने मोबाइल नंबर जारी किया है Mo. No. 9891802024 पर मिस्ड कॉल देकर न्याय की इस लड़ाई में भाग ले सकते हैं।

हम सभी से वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म द्वारा यात्रा से डिजिटल माध्यम से जुड़ने और यात्रा का संदेश फैलाने में सहयोग और का अनुरोध करते हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही है साथ में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूरे भारत के राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्त्ता, स्वयं सहायता समूहों के कार्यकर्ता, सिविल सोसाइटी के लोग सहित, किसान संगठन, युवा, किसान, महिला संगठन आदि शामिल रहेंगे, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, बुद्धिजीवी, अन्य प्रतिष्ठित लोग और साथी भारतीय जो न्याय के लिए लड़ रहे हैं । वह भी इस यात्रा में शामिल रहेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रशासन प्रभारी श्री दिनेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता अलीमुल्ला खान, डा .मनीष हिंदवी,प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, डा.सुधा मिश्रा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर