गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आपकी स्किन भी गर्मी और पसीने के कारण पड़ गई है काली तो ट्राई कीजिए यह उपाय?

None 2025-05-08 18:28:13
आपकी स्किन भी गर्मी और पसीने के कारण पड़ गई है काली तो ट्राई कीजिए यह उपाय?
आपकी स्किन भी गर्मी और पसीने के कारण पड़ गई है काली तो ट्राई कीजिए यह उपाय? गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण स्किन काली हो जाती है। जिसके चलते कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के मार्केट में बिकने वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल की वजह से कभी-कभी यह प्रोडक्ट्स भी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। तो चलिए आज हम आपको एक घरेलू और साधारण उपाय बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करने से आप गर्मियों के मौसम में अपनी स्किन को काला होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है वह घरेलू उपाय जी जो गर्मी में आपकी बहुत कम आने वाला है। साफ सुथरी और दमकती स्किन के लिए लोग तरह तरह के जतन करते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में स्किन पर धूप, धूल, पसीना और चिपचिपाहट से चेहरे की सारी खूबसूरती खत्म हो जाती है। तेज गर्मी में स्किन पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा धूप के चलते स्किन टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या भी खड़ी हो जाती है। तेज गर्मी में स्किन पर मुंहासे भी निकलने लगते हैं और लगातार पसीने की वजह से स्किन पर सांवलापन आ जाता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी और क्लीन रखना एक बड़ा टास्क हो जाता है। जिसके चलते बाजार में मिलने वाले क्रीम और लोशन इस समय काम नहीं आते हैं। ऐसे में रात के समय स्किन केयर आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन दे सकते हैं। स्किन केयर एक्सपर्ट ऐसी कुछ खास और शानदार चीजों की बात करते हैं जिनको सोने से पहले चेहरे पर लगाने से स्किन हेल्दी रहती है और ग्लो करती रहती है। चलिए जानते हैं कि रात को सोने से पहले चेहरे पर किन चीजों को अप्लाई करने से स्किन का ग्लो बना रहेगा और स्किन संबंधी परेशानियां भी दूर रहेंगी। चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए रात में क्या लगाए स्किन केयर एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मियों में स्किन केयर के लिए रात का समय सबसे बेस्ट होता है क्योंकि इस समय स्किन पूरी तरह रिलेक्स करती है और लगाई गई चीजों को एब्जॉर्ब करती है। इस समय स्किन केयर करने से स्किन हाइड्रेट और हेल्दी रहती है। इसलिए रात को सोने से पहले आपको स्किन के लिए फायदेमंद चीजों को चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए। आप नेचुरल और हर्बल स्किन केयर टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इनका फायदा आपका स्किन को जरूर मिलेगा। इसके साथ साथ आप विटामिन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। खासकर गर्मियों के मौसम में ये स्किन को अच्छी तरह से मॉस्चुराइज करता है। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक प्रदान करता है और सन टैनिंग और सन डैमेज से राहत दिलाता है। रात को चेहरा अच्छी तरह धोने के बाद सुखा लें। इसके बाद थोड़ी देर एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करें और फिर सो जाएं। सुबह आपकी स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग दिखेगी। टी ट्री ऑयल लगाना टी ट्री ऑयल स्किन को नॉरिश करने के साथ साथ कई स्किन प्रॉब्लम दूर करता है। ये स्किन को मॉस्चुराइज करता है और इसके साथ साथ चेहरे पर पिंपल, रैशेज, जलन, सन टैनिंग को भी दूर करता है। इसकी मदद से स्किन इंफेक्शन में भी आराम मिलता है। रात को सोने से पहले इसे नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। कुछ देर मसाज करने के बाद गीली रुई से चेहरा साफ करें और सो जाएं। गुलाब जल गुलाब जल तो आपके घर में रखा ही होगा। ये नेचुरल और बेस्ट स्किन केयर कहा जाता है। गर्मियों में गुलाब जल चेहरे की नमी बरकरार रखता है और स्किन को नेचुरली टोन करता है। इससे स्किन साफ और निखरी हुई दिखने लगती है। रात को सोने से पहले ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर मालिश करें। विटामिन सी सीरम विटामिन सी सीरम की मदद से स्किन में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है। ये सीरम चेहरे को इंफेक्शन से बचाता है और स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसकी मदद से स्किन को मॉस्चुराइजेशन मिलता है और स्किन की रंगत साफ होती है। इससे दाग धब्बे कम होते हैं और स्किन चमकने लगती है। नारियल तेल का इस्तेमाल करना नारियल तेल को आयुर्वेद में स्किन के लिए वरदान कहा गया है। ये स्किन को नेचुरल तरीके से मॉस्चुराइज करता है। इससे स्किन को जरूरी पोषण मिलता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ साथ उसे कई तरह की स्किन संबंधी परेशानियों से भी बचाता है। इसकी मदद से स्किन पर इवन टोन से छुटकारा मिलता है और स्किन दमकने लगती है।रात के समय नारियल तेल को हल्का सा गुनगुना करके चेहरे पर लगाएं, जिससे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर