गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सुभारती यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल का आयोजन

None 2024-01-29 12:44:27
सुभारती यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल का आयोजन

मेरठ । भारतीय विश्वविद्यालय संघ (Association of Indian Universities) की ओर से सेन्ट्रल ज़ोन ( central zone) के अन्तर्विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2023-24 (Inter University Youth Festival 2023-24) के आयोजन हेतु स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी (Swami Vivekananda Subharti University) का चयन किया गया है। सुभारती यूनिवर्सिटी (Subharti University) के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल (Dr.G.K.Thapliyal) ने बताया कि यह गौरव का विषय है कि 30 जनवरी से लेकर 03 फरवरी तक पूरे पाँच दिन चलने वाले यूथ फेस्टिवल में सौ से अधिक विश्वविद्यालयों के करीब एक हज़ार छात्र-छात्राएँ हिस्सा लेने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि युवा विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतिभाओं का संपूर्ण विकास हो, उनमें स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना जन्म ले, उन्हें अभिव्यक्ति का एक मंच मिले इन्हीं कुछ उद्देश्यों को लेकर विगत कई वर्षों से ’भारतीय विश्वविद्यालय संघ’ (Association of Indian Universities) ज़ोनल तथा अखिल भारतीय स्तर पर ’अन्तर्विश्वविद्यालय युवा उत्सव’ (Inter-University Youth Festival') का आयोजन करता आया है। इस वर्ष के आयोजन की जिम्मेदारी स्वामी विवेकानन्द सुभारती यूनिवर्सिटी को मिली है।

सुभारती यूनिवर्सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज (Dr. Shalya Raj) ने कहा कि सदा से सुभारती यूनिवर्सिटी (Subharti University) का ये प्रयास रहा है कि युवा विद्यार्थियों में राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता और धरोहर के प्रति सम्मान का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शैक्षिक दृष्टि से तो सफल हो ही साथ ही नैतिक रूप से सबल तथा स्वयं को भलीभाँति अभिव्यक्त कर पाने में भी पूर्णत सक्षम हो। उन्होंने कहा कि यह यूथ फेस्टिवल इसी कड़ी में किया जा रहा एक महत प्रयास है, जो इन महान उद्द्येश्यों की पूर्ति में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

सुभारती परफार्मिंग आर्ट विभागाध्यक्षा एवं युवा महोत्सव की संयोजक डॉ.भावना ग्रोवर ने बताया कि 30 जनवरी से लेकर 03 फरवरी तक पूरे पाँच दिन चलने वाले इस उत्सव में सौ से अधिक विश्वविद्यालयों के करीब एक हज़ार छात्र-छात्राएँ हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में नृत्य, संगीत, साहित्य, रंगमंच, एवं ललित कला जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कुल 27 प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी। नृत्य के अन्तर्गत लोक / जनजातीय तथा शास्त्रीय नृत्य की परीक्षा होगी। संगीत के अन्तर्गत भारतीय और पाश्चात्य गायन, तथा भारतीय और पाश्चात्य वाद्य यंत्रों के हुनर को परखा जाएगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने बताया कि साहित्य के अन्तर्गत कि़्वज़, वक्तृत्व कला, तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता होंगी। रंगमंच के अन्तर्गत एकांकी, व्यंग्य नाटक, मूक अभिनय, तथा मिमिक्री करने की कला का प्रदर्शन होगा। ललित कला के अन्तर्गत चित्रकला, कोलाज बनाना, पोस्टर बनाना, मिट्टी के मॉडल बनाना, कार्टून कला, रंगोली, फ़ोटोग्राफ़ी, मेहँदी इत्यादि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी। उत्सव के पहले दिन विभिन्न विश्वविद्यालयों से आयी प्रतिभागी टीमों के स्वागत का होगा साथ ही टीम सदस्यों का नामांकन तथा आपसी परिचय इसी दिन होगा।

इस दिन पूरे सुभारती परिसर में विभिन्न विश्वविद्यालयी टीमों का ढोल नगाड़ों के साथ निकलने वाला सांस्कृतिक झलकियाँ दिखाता एक जुलूस अत्यन्त दर्शनीय होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे, तीसरे, और चौथे दिन प्रतिभागी अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। पाँचवे और आखि़री दिन विजयी प्रतिभागियों और टीमों के नामों की घोषणा तथा समापन समारोह होगा। इस अवसर पर सह-संयोजक डॉ पिंटू मिश्रा, सह-संयोजक डॉ रीना विश्नोई, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन डॉ प्रदीप राघव आदि उपस्थित रहे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर