गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Youtuber पायल मलिक की बिगड़ी तबीय़त, हुई अस्पताल में भर्ती, जानिए क्यों..?

None 2024-08-14 13:18:31
Youtuber पायल मलिक की बिगड़ी तबीय़त, हुई अस्पताल में भर्ती, जानिए क्यों..?

हार्ट स्पेशलिस्ट ने पायल की स्थिति की जांच की और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया। कृतिका ने अस्पताल में पूरी रात बिताई।

~Tanu

(शाह टाइम्स)। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आईं पायल मलिक वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं। इस जानकारी की पुष्टि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में की है। कृतिका ने बताया कि पायल की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान अरमान काम के सिलसिले में बाहर थे, जिससे कृतिका को ही सारा प्रबंधन करना पड़ा।

कृतिका ने व्लॉग में बताया कि पायल को हार्ट बीट बढ़ने और ब्लड प्रेशर गिरने की समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्हें चिंतित देखकर कृतिका ने पायल को तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। डॉक्टरों ने पायल को एडमिट करने की सलाह दी, और पायल के ECG की रिपोर्ट ठीक नहीं आई, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल भेजा गया। वहां हार्ट स्पेशलिस्ट ने पायल की स्थिति की जांच की और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया। कृतिका ने अस्पताल में पूरी रात बिताई।

व्लॉग में कृतिका ने बताया कि वह सुबह घर लौटीं और अगले दिन अस्पताल जाकर पायल के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट की स्थिति जानी। रिपोर्ट्स सही पाई गईं, लेकिन डॉक्टर्स अभी अन्य टेस्ट्स की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जब छुट्टी के बारे में पूछा गया तो मना कर दिया गया। व्लॉग के अंत में, अरमान मलिक भी नजर आए और बताया कि वह बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली में थे। काम समाप्त करने के बाद, वह पायल के साथ रहने के लिए घर लौट रहे हैं। फिलहाल, पायल के जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। पायल लंबे समय से बीमार चल रही हैं और पहले बुखार-सर्दी-झुकाम का सामना कर रही थीं, लेकिन अब उनकी स्थिति में फिर से गिरावट आई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर