गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एक ओवर में बने 39 रन... टूट गया युवराज सिंह का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

None 2024-08-20 13:33:38
एक ओवर में बने 39 रन... टूट गया युवराज सिंह का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 युवराज सिंह का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के एक ओवर में 36 रन बनाने का रिकॉर्ड समोआ के विकेटकीपर-बल्लेबाज डेरियस विसर ने तोड़ दिया है।

शाह टाइम्स। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्‍यादा अब तक 36 रन बनाने का रिकॉर्ड था। ये रिकॉर्ड एक बार नहीं, बल्कि 5 बार बना, लेकिन समोया के बल्लेबाज डेरियस विसर ने एक ओवर में 6 छक्‍कों के साथ 39 रन बनाकर ये विश्‍व रिकॉर्ड अब अपने नाम दर्ज करा लिया है। उन्‍होंने ये कीर्तिमान वानुअतु के खिलाफ बनाया है। अभी तक ये रिकॉर्ड युवराज सिंह, किरोन पोलार्ड, नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी और रोहित शर्मा/रिंकू सिंह के नाम दर्ज था।

महज 62 गेंदों पर खेली 132 रन की तूफानी पारी

दरअसल, समोया के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वानुअतु के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्‍कों के साथ 39 रन बनाए हैं। ये छक्के लगातार नहीं थे, हालांकि एक ही ओवर में आए। इस ओवर में तीन नो बॉल भी थीं। इस तरह एक ओवर में उन्‍होंने 39 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। डेरियस विसर ने नालिन निपिको के खिलाफ विस्‍फोटक बल्लेबाजी की और महज 62 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 14 छक्‍कों की मदद से 132 रन की तूफानी पारी खेली।

ओवर की हर गेंद का हाल

डेरियस विसर ने वानुअतु के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाज नालिन निपिको के 15वें ओवर की पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाए। निपिको ने चौथी गेंद नो बॉल रही, जिस पर कोई रन नहीं बन सका। फिर अगली गेंद पर विसर ने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद खाली गई और फिर अगली गेंद पर विसर ने फिर से छक्का मार दिया। हालांकि, ये गेंद नो बॉल थी। निपिको की आखिरी गेंद पर विसर ने एक और छक्का जड़ते हुए इतिहास रच दिया। इस ओवर में छह छक्‍के और तीन नो बॉल के रन मिले। इस तरह कुल 39 रन इस ओवर में आए।

मैच की बात करें तो समोया की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें अकेले डेरियस विसर ने 62 गेंदों पर 5 चौके और 14 छक्‍कों की मदद से 132 रन की विस्‍फोटक पारी खेली। समोया का अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 आंकड़ा तक नहीं छू सका। इसके जवाब में वानुअतु की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी और समोया ने ये मुकाबला 10 रन से जीत लिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर