शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा

None 2024-06-23 15:41:35
आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पहले उनकी सगाई होगी। फिर वे रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसके बाद शाम को मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी। इस शादी में बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार भी शामिल होंगे।

Mumbai,(Shah Times) । सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पहले दोनों की सगाई होगी। फिर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसके बाद शाम को मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी होगी। इस शादी में कई दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता भी शिरकत करेंगे।

जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि शादी का पहला कार्ड सलमान खान को गया है। ऐसे में यह बात साफ है कि रिसेप्शन पार्टी में सलमान भी शिरकत करेंगे तो वहीं वेब सीरीज 'हीरामंडी' की पूरी स्टार कास्ट भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत कर सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले शनिवार शाम को उनके घर ‘रामायणा’ में एक पूजा रखी गई। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा की मौजूदगी में यह पूजा कराई गई है। सोनाक्षी सिन्हा भी इस पूजा में शामिल रहीं। इसके अलावा उनकी दोस्त हुमा कुरैशी भी अपने भाई साकिब सलीम के साथ उनके घर पर नजर आईं।

शनिवार रात जहां सोनाक्षी पूजा अर्चना करने में व्यस्त थी तो वहीं जहीर अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी करते नजर आए। इस मौके पर जहीर की बहन सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रत्नासी भी मौजूद रहीं।

बीते गुरुवार को सोनाक्षी और जहीर की फैमिली डिनर पर साथ नजर आई थी। इस मौके पर शत्रुघ्न, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और जहीर के पिता इकबाल रत्नासी भी मौजूद थे। पहले खबरें सामने आ रही थीं कि इस शादी से सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं हैं, लेकिन दोनों परिवारों को साथ देख ये बात साफ हो गई है कि बेटी की शादी में शत्रुघ्न खुशी-खुशी शामिल हो रहे हैं।

आपको बता दे की सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में हुई मुलाकात के बाद दोनों मिलने लगे थे। फिर कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिश्ते में आ गए। जहीर और सोनाक्षी को साथ में कई वेकेशन पर जाते हुए भी देखा गया है। दोनों ने साथ में कई बॉलीवुड पार्टीज में भी शिरकत की थी। इन सब कारणों से ये चर्चा तेज हो गई थी कि सोनाक्षी और जहीर रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से इस रिश्ते को लेकर ऑफिशियल कुछ नही कहा था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर