गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
Sports

महिला टी-20 विश्वकप: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर दर्ज की लगातार जीत

Apurva Choudhary • 2026-06-21 04:52:01
महिला टी-20 विश्वकप: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर दर्ज की लगातार जीत
महिला टी-20 विश्वकप 2026 में इंग्लैंड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्कॉटलैंड को 38 रन से हरा दिया। लीड्स में खेले गए टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से सोफिया डंकली ने 37 गेंदों में 57 रन की आक्रामक पारी खेली। उनके अलावा एलिस कैपसी ने 40 रन, फ्रेया केम्प ने 16 गेंदों में नाबाद 39 रन और डेनियल गिब्सन ने 11 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

स्कॉटलैंड की ओर से किर्स्टी गॉर्डन ने दो विकेट हासिल किए, लेकिन टीम इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं हो सकी।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वह लक्ष्य से दूर रह गई। सारा ब्राइस ने 34 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया, जबकि पिप्पा स्प्रौल और किर्स्टी गॉर्डन ने अंतिम ओवरों में तेज रन जुटाए।

इंग्लैंड की गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार्ली डीन, डेनियल गिब्सन और फ्रेया केम्प ने भी उपयोगी योगदान दिया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। साथ ही वह महिला टी-20 विश्वकप के एक ही संस्करण में दो बार 200 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई।

संक्षिप्त स्कोर

इंग्लैंड महिला: 200/5 (20 ओवर) — सोफिया डंकली 57, एलिस कैपसी 40, फ्रेया केम्प 39* , डेनियल गिब्सन 30*।

स्कॉटलैंड महिला: 162/7 (20 ओवर) — सारा ब्राइस 34।

इंग्लैंड ने मुकाबला 38 रन से जीता।

ADVERTISEMENT
Apurva Choudhary

Apurva Choudhary

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, सभी फॉर्मेट में तत्काल प्रभाव से फैसला

2026-10-06 12:17:39

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, सभी फॉर्मेट से हटने का ऐलान

2026-10-06 11:36:21

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

2026-09-22 13:50:57

भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कप मुकाबला आज, रात 8 बजे दुबई में आमना-सामना

2026-09-05 11:54:19

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ सिर्फ 7 गेंदों में 3 विकेट लेकर इतिहास रचा

2026-08-31 16:13:06

142 साल में पहली बार, लॉर्ड्स पर भारत की ऐतिहासिक जीत

2026-07-14 14:32:44

भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने काशी में अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, महादेव थीम वाली शादी बनी आकर्षण का केंद्र

2026-06-25 04:45:14

चार्ली डीन संभालेंगी इंग्लैंड की कमान, आयरलैंड के खिलाफ ODI सीरीज

2026-08-17 17:19:21

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर