
वारिस पाशा
नेशनल अकैडमी फॉर सोशल मूवमेंट का भारतीय प्रधान संगठन की ओर से सभा का आयोजन
बिलारी। क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर (Ibrahimpur) में प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान (Haji Mohammad Usman) एडवोकेट के आवास पर नेशनल अकैडमी फॉर सोशल मूवमेंट (National Academy for Social Movements) का भारतीय प्रधान संगठन की ओर से सभा का आयोजन हुआ।
बैठक में हाजी मोहम्मद उस्मान (Haji Mohammad Usman) एडवोकेट ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) व लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और दोनों की जयंती मनाई। कहा कि दोनों ही महापुरुषों के त्याग बलिदान के कारण देश में यह महान ग्रंथ संविधान प्रकाश में आया।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
इस बीच संविधान (Constitution) की प्रस्तावना पर भी चर्चा की गई। संविधान जागरूकता अभियान (Constitution Awareness Campaign) चला रहे ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार प्रेम ने कहा की गांधी जी ने देश ही नहीं दुनिया को सत्य अहिंसा प्रेम का संदेश दिया है। कहा कि भारतीय संविधान महात्मा गांधी के सामाजिक सद्भाव विश्व बंधुत्व के विचारों को पूर्ण करता है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
इस बीच विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने संविधान की प्रस्तावना को पड़ा। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट हाजी मोहम्मद अहसान, सुलेमान सेठ, मुजस्सिम पाशा, सुबहान रजा, अकबर सलमानी, प्रमोद यादव, सोनू मौर्य, शमशाद हुसैन, अब्दुल कलाम, प्रेम कुमार, प्यारी बेगम, नथिया बेगम, साबरी बेगम आदि सहित अनेको मौजूद रहे।