उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांच सीटों पर हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।
देहरादून, (Shah Times)। उत्तराखंड में मंगलवार को लोकसभा की सभी पांच सीटों पर हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट रिकॉर्ड दो लाख, एक हजार 978 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रकाश जोशी से आगे चल रहे हैं।
जबकि टिहरी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जोतसिंह गुणसोला से भाजपा की माला राज लक्ष्मी शाह 86,228 मतों से आगे चल रही हैं।हरिद्वार में भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह से 45,856 मतों से और पौड़ी गढ़वाल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलोनी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गणेश गोदियाल से 65,305 मतों से आगे हैं। अल्मोड़ा में भाजपा के अजय टम्टा कांग्रेस के प्रदीप टम्टा से 1,24,827 मतों से आगे चल रहे हैं।