
पूर्व सांसद व पूर्व चेयरपर्सन ने डाला वोट
गजरौला चेतन रामकिशन (Shah Times) अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल व उनकी पत्नी गजरौला नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन अंशु नागपाल ने अपने दोनों पुत्रों के साथ शिव इण्टर काॅलेज मतदान केन्द्र में बने अपने बूथ पर वोट डाला। पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल ने कहा कि देश की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। नरेन्द्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने ऊंचाईयों को छुआ है। आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। देश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन भाजपा की देन है। आज हर कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार के दस वर्षों के इन्हीं कामों की बदौलत फिर से कमल खिलने वाला है।