मंगलवार, 30 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अपोजिशन को खौफ़जदा करने के लिए बीजेपी करती है सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

None 2024-03-15 20:59:42
अपोजिशन को खौफ़जदा करने के लिए बीजेपी करती है सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

लखनऊ, (Shah Times)। समाजवादी पार्टी (sp) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल अपोजिशन नेताओं को डराने, धमकाने और बदनाम करने के लिए कर रही है और इनके माध्यम से पूँजी घरानों से वसूली भी कर रही है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि तमाम कम्पनियों से चंदा के नाम पर जो वसूली की गई है वह न होती तो कम्पनी के तमाम कर्मचारियों की तनख्वा बढ़ती। उन्हें बोनस मिलता, नई नौकरियां मिलती लेकिन भाजपा तो पीडीए का हक मारने के लिए आरक्षण खत्म कर रही है। प्राईवेट वालों का सारा प्राफिट भाजपा इलेक्टोरल बॉण्ड के ज़रिए से हजम करने जा रही है।

अखिलेश यादव ने  कहा कि भाजपा खाऊ पार्टी है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। इसीलिए भाजपा हटाओं, नौकरी पाओ का नारा हर नौजवान को रट गया है। भाजपा ने जनता की जेबो में डांका डाल कर अपना खजाना भरा है।

 भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है और असीमित भण्डारण से महंगाई बढ़ायी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वैक्सीन के लिए कम्पनी से 500 करोड़ रूपये लिए गए इसलिए जबर्दस्ती हमें आपको वैक्सीन लगवाई जा रही थी। चुनाव से पहले ये बातें आई हैं तो जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेगी।

उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड के चंदे के जरिए भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रही है।

विभाजनकारी विचारों को प्रसारित करने में इस्तेमाल कर रही है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। सरकारी संस्थाओं की स्वतंत्रता का नष्ट किया जा रहा है। अब जनता भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्ट्रोरल बॉण्ड जनता के शोषण की, युवाओं के भविष्य को अंधकार में ले जाने, आम जनता के दुःखदर्द और दमन की 90 प्रतिशत जनसंख्या वाले पीडीए के प्रताड़ना की भाजपा की गारन्टी है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर