रविवार, 05 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

None 2024-03-13 23:35:44
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

नई दिल्ली ,(Shah Times)। भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 72 और उम्मीदवार बुधवार को घोषित कर दिये।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गत सोमवार की रात हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी थी ।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां यह सूची जारी की। इस सूची में 10 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र के नागपुर से, प्रल्हाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, अनुराग सिंह ठाकुर को हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से, राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से तथा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है।

भाजपा के उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव:

1 दादर एवं नगर हवली:श्रीमती कालाबेन देलकर

दिल्ली

2-- पूर्वी दिल्ली :श्री हर्ष मल्होत्रा

3--उत्तर पश्चिमी दिल्ली :श्री योगेन्द्र चंदोलिया

गुजरात

4-- साबर कांठा :श्री भीखाजी दुधाजी ठाकोर

5---अहमदाबाद पूर्व :श्री हसमुख भाई सोमाभाई पटेल

6-- भावनगर :श्रीमती निमुबेन बम्भानिया

7--वड़ोदरा :श्रीमती रंजनबेन धनंजय भट्ट

8--छोटा उदयपुरा(अजजा):श्री जशुभाई भीलुभाई राठवा

9--सूरत : श्री मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल

10---वलसाड(अजजा) श्री धवल पटेल

हरियाणा

11--अम्बाला(अजा): श्रीमती बंतो कटारिया

12--सिरसा (अजा) :श्री अशोक तंवर

13---- करनाल :श्री मनोहर लाल खट्टर

14---भिवानी -महेन्द्रगढ़: चौधरी धरमबीर सिंह

15--गुरुग्राम :श्री राव इंद्रजीत सिंह यादव

16---फरिदाबाद :श्री कृष्णपाल गुर्जर

हिमाचल प्रदेश

17----हमीरपुर: श्री अनुराग सिंह ठाकुर

18---शिमला (सु.): श्री सुरेश कुमार कश्यप

कर्नाटक

19---चिक्कोडी :श्री अन्नासाहेब शंकर जोल्ले

20---बागलकोट :श्री पीसी गद्दीगौडर

21---बीजापुर(सु.):श्री रमेश जिगजिणगी

22---गुलबर्गा(सु.):डॉ. उमेश जी जाधव

23---बीदर :श्री भगवंत खूबा

24---कोप्पल : डाॅ.बसवाराज क्यावातूर

25---बेल्लारी (सु.):श्री बी श्रीरामुलू

26--हावेरी :श्री बसवराज बोम्मायी

27--धारवाड़:श्री प्रल्हाद जोशी

28---दावणगेरे:श्रीमती गायत्री सिद्देश्वर

29---शिमोगा: श्री वाई राघवेन्द्र

30--उड्डपी चिकमंगलूर:श्री कोटा श्रीनिवास पूजारी

31-- दक्षिण कन्नड: कैप्टन ब्रिजेश चौटा

32--तुमकुर : श्री वी सोमन्णा

33---मैसूर : श्री यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार

34--चामराजनगर (सु.): श्री एस बालराज

35---बेंगलुरु ग्रामीण : डाॅ. सी एन मंजूनाथ

36---बेंगलुरु उत्तर : कुमाराी शोभा करंदलाजे

37---बेंगलुरु सेंट्रल : श्री पी सी मोहन

38---बेंगलुरु साउथ : श्री तेजस्वी सूर्या

मध्य प्रदेश

39----बालाघाट : श्रीमती (डॉ.) भारती पारधी

40---छिंदवाड़ा : श्री विवेक ‘बंटी’ साहू

41---उज्जैन (सु):श्री अनिल फिरोजिया

42 ---धार(सु.) श्रीमती सावित्री ठाकुर

43--इंदौर :श्री शंकर लालवानी

महाराष्ट्र

44----नंदुरबार (सु.):डाॅ. हिना विजयकुमार गावित

45 ---धुले:डाॅ. सुभाष रामराव भामरे

46---जलगांव : श्रीमती स्मिता वाघ

47.रावेर : श्रीमती रक्षा निखिल खडसे

48. अकोला : श्री अनूप धोत्रे

49. वर्धा : श्री रामदास चंद्रभानजी तडस

50. नागपुर : श्री नितिन जयराम गडकरी

51. चंद्रपुर : श्री सुधीर मुंगंटीवार

52. नांदेड़ : श्री प्रतापराव पाटिल चिखलिकर

53. जालना : श्री रावसाहेब दादाराव दानवे

54. डिंडोरी (सु.) डॉ. भारती प्रवीण पवार

55. भिवंडी : श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल

56. मुंबई उत्तर : श्री पीयूष गोयल

57. मुंबई उत्तर पूर्व : श्री मिहिर कोटेचा

58. पुणे : श्री मुरलीधर किशन मोहोल

59. अहमदनगर : डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल

60. बीड : श्रीमती पंकजा मुंडे

61. लातूर (सु.) : श्री सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे

62. माढा : श्री रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक-निंबालकर

63. सांगली : श्री संजयकाका पाटिल

तेलंगाना :

64. आदिलाबाद (सु.) :श्री गोदाम नागेश

65. पेद्दापल्ले (सु.) : श्री गोमासा श्रीनिवास

66. मेडक : श्री माधवनेनी रघुनंदन राव

67. महबूबनगर : श्रीमती डी के अरुणा

68. नलगोंडा : श्री सईदा रेड्डी

69 . महबुबाबाद (सु.) : प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाईक

त्रिपुरा :

70. त्रिपुरा पूर्व (सु.) : महारानी कृति सिंह देबबर्मा

उत्तराखंड

71. गढ़वाल : श्री अनिल बलूनी

72. हरिद्वार : श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर