
झारखंड (शाह टाइम्स) उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और इतिहास में इन भाषाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। इन भाषाओं के विकास और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान दिया जाना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी की दर्शना सिंह ने आई-डीपफेक तकनीक को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तकनीक का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल एक गंभीर समस्या बन गया है। इससे निजता खतरे में पड़ रही है। समाजवादी पार्टी के रामजीलाल सुमन ने कहा कि देश में आलू किसानों की स्थिति बहुत खराब है। आलू को बागवानी फसल माना जाता है।
उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण आलू के बीज उपलब्ध कराने के लिए आलू बोर्ड की स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में 35 प्रतिशत आलू खराब हो जाते हैं, इसलिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में आलू के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस के अनिल कुमार यादव मंडाडी ने मुचकुंदा नदी-मूसी नदी के संरक्षण की मांग की। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का सारा कचरा इसी नदी में डाला जा रहा है, जिससे यह नाले में तब्दील हो गई है। इस संबंध में राज्य सरकार ने कई बार केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।