ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर Bollywood ने उठाई न्याय की मांग

~Tanu

(शाह टाइम्स)। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में इंसाफ की मांग की जा रही है। इस भयावह घटना के खिलाफ बॉलीवुड हस्तियां भी गुस्से का इज़हार करते हुए न्याय की मांग कर रही हैं। अनुपम खेर, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया, करण जौहर, कल्कि कोचलिन, और कृति सेनन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने इस जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आवाज उठाइए! हर हाल में आवाज उठाइए! कोलकाता की डॉक्टर बच्ची के साथ जो घिनौना, रूह को हिला देने वाला और मानवता को शर्मसार करने वाला अपराध हुआ है, उसके खिलाफ आवाज उठाइए।”

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि आजादी के 78 साल बाद भी देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कोलकाता रेप-मर्डर केस में न्याय की मांग की है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया है।

विदेश में होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मामले पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोलकाता रेप विक्टिम से जुड़ी एक पोस्ट साझा की और साथ ही एक उदास इमोजी के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here