रविवार, 28 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हरियाणा में INLD और BSP में गठबंधन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया एलान…

None 2024-07-11 13:50:32
हरियाणा में INLD और BSP में गठबंधन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया एलान…

मायावती ने 1998 के लोकसभा चुनाव में इंडियन नेशनल दल के साथ गठबंधन किया था। हरियाणा की 90 सीटों में से बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

~Gopi Saini

हरियाणा, (शाह टाइम्स)। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच गठबंधन हो गया है। हरियाणा की 90 सीटों में से बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभय चौटाला गठबंधन के नेता होंगे।

गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि ये गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि लोगों की इच्छाओं के अनुसार किया गया है। बीजेपी और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा हम गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस गठबंधन करेंगे और सरकार बनाएंगे। वहीं, बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। यह गठबंधन विधान सभा चुनाव तक सीमत नहीं रहेगा बाकी अन्य चुनाव भी एक साथ लड़े जाएंगे। आकाश ने कहा 6 जुलाई को मायावती और अभय चौटाला की मीटिंग हुई थी।

https://twitter.com/Mayawati/status/1811296020254306808?t=yKKzoL-uuqwbRawa-7TJtg&s=08

BSP और INLD के बीच तीसरी बार हुआ गठबंधन

बता दे, ये तीसरी बार है जब दोनों दल साथ आ रहे हैं. साल 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इस साल INLD ने सात और BSP ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था।

INLD और बीएसपी के गठबंधन से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लग सकता है। बसपा हरियाणा की सियासत में 1989 से किस्मत आजमा रही है। मायावती ने 1998 के लोकसभा चुनाव में इंडियन नेशनल दल के साथ गठबंधन किया था। तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से एक सीट पर जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव के लिए दोनों दलों ने हाथ मिलाया था लेकिन चुनाव से पहले गठबंधन टूट गया था।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर